scriptमौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी, भयंकर गर्मी के बीच 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 की रफ्तार से चलेगी आंधी | UP Rains new prediction by meteorological department storm rain alert in 16 districts | Patrika News
आगरा

मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी, भयंकर गर्मी के बीच 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 की रफ्तार से चलेगी आंधी

UP Rains: यूपी में बढ़ती गर्मी ने 2023 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जनजीवन का बेहाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के 16 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आगराMay 23, 2024 / 08:49 am

Sanjana Singh

UP Rains

UP Rains

UP Rains: पारा दो दिन से भले ही गिर रहा हो लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार से एक बार फिर तापमान उछाल मारेगा। 26 मई तक गर्मी और भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। 

26 मई तक गर्मी का रेड अलर्ट जारी

गर्मी के पायदान में आगरा प्रदेश में पहले नंबर पर था। 21 को तापमान में गिरावट आई और यह 46.6 डिग्री पहुंचा 22 को तापमान में फिर गिरावट आई और यह 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को लगातार चौथे दिन तापमान में कमी आई और यह 41.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद भी शहरवासी गर्मी से राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। 
Rain prediction in UP

कब होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 23 मई को पूर्वी यूपी में मेघ गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी की बात करें तो मौसम शुष्क रहने और प्रदेश में सतही हवा चलने की संभावना है। 24 मई की बात करें तो पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने और लू चलने की संभावना है जबकि पूर्वी यूपी में गरज चमक के बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, बनारस और संत रविदास नगर में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
UP Rain Prediction

लू से ऐसे करें बचाव

1. लू से बचाव के लिए टोपी, गमछा या छाते का प्रयोग करें, साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें।

2. धूप में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। 
3. हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।

4. पर्याप्त और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें।

5. खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल, नारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नींबू का पानी, छाछ, आम का पना आदि घरेलू पेय पदार्थों का इस्तेमाल करें। 
6. कमजोरी, चक्कर आने या बीमार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या होती है हीट वेब?

अधिकतम तापमान जब 45 डिग्री या उससे अधिक होता है, तब हीट वेब कंडीशन होती है। यह जनमानस के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालता है। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) एवं ऐंठन की शिकायत आती है। कभी-कभी लोगों की मौत भी हो जाती है।

Hindi News/ Agra / मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी, भयंकर गर्मी के बीच 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 की रफ्तार से चलेगी आंधी

ट्रेंडिंग वीडियो