scriptसरिस्का से मिल रही लगातार खुशखबरी, अब दिखे एक साथ 4 शावक | Patrika News
अलवर

सरिस्का से मिल रही लगातार खुशखबरी, अब दिखे एक साथ 4 शावक

Sariska Tiger Reserve: सरिस्का टाइगर रिजर्व में गुरुवार को 5 शावक कैमरे में ट्रैप हुए हैं। चार शावक एसटी-22 के हैं और एक शावक एसटी-12 का है। वर्ष 2008 से अब तक सरिस्का में पहली बार बा घिन ने एक साथ चार शावकों को जन्म दिया है। इस पर सरिस्का प्रशासन खुशी जाहिर कर रहा […]

अलवरMay 30, 2024 / 03:07 pm

Rajendra Banjara

Sariska Tiger Reserve: सरिस्का टाइगर रिजर्व में गुरुवार को 5 शावक कैमरे में ट्रैप हुए हैं। चार शावक एसटी-22 के हैं और एक शावक एसटी-12 का है। वर्ष 2008 से अब तक सरिस्का में पहली बार बा घिन ने एक साथ चार शावकों को जन्म दिया है। इस पर सरिस्का प्रशासन खुशी जाहिर कर रहा है।

dsfsdfsdfsd
एसटी-22 दिखी चार शावकों के साथ

चार वर्षीय एसटी-22 तालवृक्ष रेंज में निवास करती है। इसके साथ चार शावक कैमरे में नजर आ रहे हैं। इनकी आयु 3 माह है। पहली बार मां बनी एसटी-22 भी एसटी 10 की बेटी है। इसी तरह एसटी-12 मार्च में 3 शावकों के साथ कैमरे में ट्रैप हुई थी लेकिन चौथा शावक अब कैमरे में दिखा है। इसकी आयु करीब साढ़े चार माह है। वहीं एसटी-12 की आयु 10 साल है, जो तीसरी बार मां बनी है। इस तरह ये पांच शावक गुरुवार को सरिस्का में देखे गए। पांचों ही शावक स्वस्थ हैं। 

सरिस्का में 15 हो गए शावक 

सरिस्का में इस समय 11 बाघ, 14 बाघिन व 15 शावक हो गए। इस तरह इनकी संख्या 40 पहुंच गई। मालूम हो कि वर्ष 2005 में सरिस्का बाघ विहीन हो गया था लेकिन 2015-16 के बाद से लगातार यहां बाघों की संख्या में वृदि्ध हो रही है। पिछले 3 माह में 10 शावक कैमरे में ट्रैप हुए हैं।

एसटी-22 ने तालवृक्ष रेंज में चार शावकों को जन्म दिया है। वहीं एसटी-12 के साथ भी चार शावक नजर आए हैं। इस बा घिन के साथ तीन शावक मार्च में नजर आए थे। चौथा शावक अब कैमरे में ट्रैप हुआ है। सरिस्का में अब टाइगरों की संख्या 40 हो गई है। महेंद्र कुमार शर्मा, उप वन संरक्षक, सरिस्का टाइगर रिजर्व

Hindi News/ Alwar / सरिस्का से मिल रही लगातार खुशखबरी, अब दिखे एक साथ 4 शावक

ट्रेंडिंग वीडियो