scriptबहराइच में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा तीन की मौत, एक घायल | Bahraich road accident tractor trolley crushed bike rider three died o | Patrika News
बहराइच

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा तीन की मौत, एक घायल

बहराइच जिले में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।

बहराइचMar 29, 2024 / 12:05 pm

Mahendra Tiwari

img-20240329-wa0001.jpg

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

बहराइच जिले के राम गांव थाना क्षेत्र के रमवापुर के गांव की रहने वाली एक महिला अपने बच्चे और चाचा समेत चार लोगों के साथ बाइक से मायके जा रही थी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में महिला के पुत्र चाचा समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि महिला घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहराइच जिले के राम गांव थाना के रमवापुर की रहने वाली प्रीति देवी पत्नी सुरेश,अपने बेटे अंकित (6), चाचा आशाराम और गंगाराम एक बाइक पर सवार होकर मायके बकैना गांव जा रही थी। हरदी थाना क्षेत्र के राजीचौराहा मार्ग से 500 मीटर की दूरी पर पहुंचे थे। तभी बीती रात आठ बजे तेज़ रफ्तार में ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।
उसे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेज नारायण शुक्ला समेत गांव के अन्य लोगों की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष, सीओ अनिल कुमार सिंह, एएसपी मौके पर पहुंचे। सभी ने जांच की। थानाध्यक्ष वीके सरोज ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Home / Bahraich / बहराइच में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा तीन की मौत, एक घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो