scriptAccident-अनियंत्रित होकर पलटी बस, 1 की मौत, 31 घायल | Bus lost control and overturned, 1 dead, 31 injured | Patrika News
बालाघाट

Accident-अनियंत्रित होकर पलटी बस, 1 की मौत, 31 घायल

लामता थाना क्षेत्र के परसवाड़ा रोड पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद एक पेड़ के सहारे खड़ी हो गई। घटना में करीब तीन दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में से एक की मौत उपचार के दौरान हो गई। अस्पताल में भर्ती घायलों में से 5 ग्रामीणों को बुधवार की […]

बालाघाटMay 22, 2024 / 10:23 pm

Bhaneshwar sakure

हादसा-

अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल-चाल जानते कलेक्टर।

लामता थाना क्षेत्र के परसवाड़ा रोड पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद एक पेड़ के सहारे खड़ी हो गई। घटना में करीब तीन दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में से एक की मौत उपचार के दौरान हो गई। अस्पताल में भर्ती घायलों में से 5 ग्रामीणों को बुधवार की शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बालाघाट. लामता थाना क्षेत्र के परसवाड़ा रोड पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद एक पेड़ के सहारे खड़ी हो गई। घटना में करीब तीन दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में से एक की मौत उपचार के दौरान हो गई। अस्पताल में भर्ती घायलों में से 5 ग्रामीणों को बुधवार की शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि 6 मरीजों की हालत गंभीर होने पर गोंदिया, जबलपुर रेफर किया गया है। यह बस परसवाड़ा क्षेत्र के ठेमा गांव से मोहगांव बारात लेकर जा रही थी। हादसा मंगलवार की रात्रि करीब 10-11 बजे के बीच हुआ है।.

बारात लेकर ठेमा से मोहगांव जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार ठेमा परसवाड़ा निवासी घूडऩलाल उके की पुत्री उर्मिला का विवाह मोहगांव चरेगांव निवासी सुनील मेश्राम के साथ 20 मई को हुआ था। दूसरे दिन 21 मई की शाम दुल्हन को वापस लाने के लिए बस में करीब 50 ग्रामीण जा रहे थे। रास्ते में रंगोपाठ से कुछ दूरी पर बस अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे गहरी खाई में गिरकर एक पेड़ से टिक गई। जिसमें करीब 34 बारातियों को चोट आई थी। जिन्हें लामता स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। जहां से 31 मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। खेलनबाई पति सालिकराम उके (55) निवासी ठेमा की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे गोंदिया ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतिका खेलनबाई के शव का अस्पताल पुलिस चौकी ने पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी संबंधित थाना को भेजी जाएगी।

ये हुए घायल

घटना में गंभीर रुप से घायल कासनबाई पति कोमलप्रसाद बावने (60) निवासी सालेभर्री लालबर्रा, आकाश उके (22) निवासी ठेमा को जिला चिकित्सालय से गोंदिया रेफर किया गया है। जिन्हें गोंदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा गजेन्द्र पटले (42) निवासी ठेमा व उसकी पत्नी केमेश्वरी को बालाघाट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहित कोसरे (6), मनीष कोसरे (32), सुरमिला विश्वकर्मा (40), रामबक्स टांडिया (42), कलाबाई चौधरी (52), प्रदीप उके (26), पदमसिंह उके (55), गजेन्द्र पटले (42), केमेश्वरी पटले (38), कस्तूरा बाई मेश्राम (40), किशनलाल उके (17), विशाल रजक (17), विजय रजक (16), रंजीत रजक (18), मानसी कोसरे (10), शशीकला कोसरे (30), आकाश उके (22), विकास उके (18), शांति बाई उके (60), मृगनैनी मेश्राम (8), मालतीबाई उके (60), किशनलाल उके (62), मीराबाई मेश्राम (40) सभी निवासी ठेमा परसवाड़ा व प्रमिला सूरनवार (26) निवासी चरेगांव, बस्ताराम बावने (70) निवासी बघोली, मनीराम बावने (55), यशोदा बावने (45), सालिकराम बावने (48), लक्ष्मीबाई बावने (45), कर्तव्य बावने (3), शकुन्तला बावने (28) सभी निवासी गोवारी बैहर, रेणुका मेश्राम (23) निवासी कटिया भोमा घायल हुए है।

रात्रि में ही कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

घटना के बाद घायलों को लामता के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से गंभीर रुप से घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। रात्रि करीब 1 बजे कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। घायलों के उपचार के लिए निजी डॉक्टरों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई। उन्होंने अपनी मौजूदगी में सभी व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने सभी प्रभावितों की गहन जांच परीक्षण और उनके स्वास्थ्य सुधार की जानकारी हर घंटे उन्हे देने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में 31 यात्रियों को लाया गया था। जिसमें 6 को गोंदिया, जबलपुर रेफर किया गया है। इनमें से एक महिला की बीच रास्ते मे मृत्यु हो गई। प्रभावितों के अस्पताल आते ही आवश्यक होने पर सीटी स्केन, ब्लड टेस्ट और एक्स-रे कर उपचार के लिए निजी डॉक्टर गणवीर की सेवा भी ली गई। बुधवार शाम को 5 यात्रियों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

Hindi News/ Balaghat / Accident-अनियंत्रित होकर पलटी बस, 1 की मौत, 31 घायल

ट्रेंडिंग वीडियो