scriptजिले में तीन जगह पलटी ट्रैक्टर ट्रॉलियां, बालक सहित दो की मौत, 43 लोग घायल | road accident, 2 death, 43 injured | Patrika News
बारां

जिले में तीन जगह पलटी ट्रैक्टर ट्रॉलियां, बालक सहित दो की मौत, 43 लोग घायल

बारां जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की तीन अलग-अलग घटनाओं में बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुल 43 लोग घायल हो गए। इनमें से दो घटनाएं किशनगंज थाना थेत्र के बालाखेड़ा रामपुरिया के पास तथा संबलपुर के पास की हैं। एक घटना केलवाड़ा कस्बे में हुई।

बारांMay 19, 2024 / 11:23 pm

mukesh gour

सडक़ हादसे में बालक की मौत, 5 जने घायल

किशनगंज के सम्बलपुर मे आयोजित शादी समारोह से लोट रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रविवार को थाना क्षेत्र के शोभागपुरा गांव के पास अनियन्त्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में उस पर सवार 16 साल के बालक की मौत हो गई। 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। एएसआई सूरज ङ्क्षसह ने बताया कि रविवार सुबह शोभागपुरा के पास ट्रॉली पलटने की सूचना मिली। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार रेलावन निवासी थे। जो सम्बलपुर गांव मे शादी समारोह मे शामिल होकर रविवार सुबह वापस रेलावन लोट रहे थे। शोभागपुरा गांव के पास अचानक चालक का सन्तुलन बिगड़ गया तथा अनियन्त्रित होकर ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना मे रेलावन निवासी जोनी (16 वर्ष) पुत्र भीमराज सहरिया की मौत हो गई। जबकि विष्णु (30) पुत्र बुधराम, सावन (12) पुत्र भरोस, बिट्टू (15) पुत्र सुखलाल, अजीत (10) भैरू तथा करण घायल हो गया। दुर्घटना मे घायलों को बारां जिला चिकित्सालय मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया।
ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 18 घायल

किशनगंज के बालाखेड़ा रामपुरिया के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक का संतुलन बिगडऩे से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई तथा 18 लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने मदद कर निजी वाहनों से किशनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। किशनगंज थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि दो बाइक आपस में टकरा गई थी। अचानक सामने हुई घटना को देखकर ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। दुर्घटना में घायल बाइक सवार महावीर मेघवाल, उमाशंकर, मोनू परिहार व बिरजू को अस्पताल पहुंचाया। जहां बिरजू पुत्र गोपाल 45 निवासी अंता को मृत घोषित कर दिया। तथा शेष बाइक सवार तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बाद में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार पांच महिला समेत एक बालक रानी सहरिया, पूजा, रूमाली, दामिनी, ज्योती, जीतू सहरिया को किशनगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बारातियों से भरी ट्राली पलटी, 20 लोग घायल

केलवाड़ा के विश्वकर्मा चौराहे पर बारातियों से भरी ट्रॉली रविवार को पलट गई। दुर्घटन में 20 बारातियों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रॉली बारातियों से भरी थी। ड्राइवर ने चौराहा होने के कारण ट्रैक्टर को अचानक मोड़ दिया, इसके कारण ट्रॉली पलट गई। बाराती बंटी सहरिया, बाबूलाल सहरिया, नीरज सहरिया, जगदीश सहरिया ने बताया कि बारात माजरावता थाना सदर बारां से किशनगंज पंचायत समिति के रामपुरिया टोडिय़ा गांव गई थी। जो रविवार प्रात: लौट रही थी। दहेज का सामान सहित ट्रॉली में 40 बाराती सवार थे। इनमें गोबरीलाल सहरिया के गर्दन में फ्रैक्चर, चरत सहरिया, तेजपाल सहरिया, जगमोहन सहरिया, बंटी सहरिया, दीनू सहरिया, सुरेंद्र सहरीया, आदित्य सहरिया, शनि सहरिया निवासी समरानिया, दो छोटे बच्चों सहित लगभग 20 बारातियों के चोटे आई है। घटनास्थल पर तुरंत आसपास के दुकानदारों के सहयोग से ट्रॉली को सीधा करवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस जाप्ता भी पहुंच गया।

Hindi News/ Baran / जिले में तीन जगह पलटी ट्रैक्टर ट्रॉलियां, बालक सहित दो की मौत, 43 लोग घायल

ट्रेंडिंग वीडियो