scriptLok Sabha Election 2024: पहली लिस्ट के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार में कूदी भाजपा, 29 लोकसभा सीटों के लिए एलईडी प्रचार रथ हुए रवाना | lok sabha election 2024 bjp campaign start in 29 lok sabha seats | Patrika News
भोपाल

Lok Sabha Election 2024: पहली लिस्ट के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार में कूदी भाजपा, 29 लोकसभा सीटों के लिए एलईडी प्रचार रथ हुए रवाना

LED Prachar Rath- मध्यप्रदेश में भाजपा ने शुरू किया चुनाव प्रचार…। 29 लोकसभा क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिए एलईडी प्रचार रथ…।

भोपालMar 06, 2024 / 11:16 am

Manish Gite

Lok Sabha Election 2024: पहली लिस्ट के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार में कूदी भाजपा, 29 लोकसभा सीटों के लिए एलईडी प्रचार रथ हुए रवाना

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद बुधवार से चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी। भाजपा ने 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए बनाए गए एलईडी प्रचार रथ रवाना कर दिए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इन रथों को भोपाल से रवाना किया। गौरतलब है कि भाजपा ने सभी पार्टियों से पहले अपने प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित की है। इसके बाद चुनाव प्रचार की शुरुआत भी सबसे पहले शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश में बुधवार से भाजपा (bjp) ने लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव (MP cm mohan yadav) ने एलइडी रथों को हरी झंडी दिखाई। यह सभी एलईडी प्रचार रथ 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भेजे गए हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (vd sharma) और पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे।

अबकी बार 400 पार

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर दोहराया कि अबकी बार 400 पार। यह हम नहीं, अब पूरी दुनिया कह रही है। हमारा देश दुनिया का नंबर वन देश बने और हमारा मध्यप्रदेश देश में नंबर वन का प्रदेश बने। हम सबका साथ और सबका विकास करते चलेंगे। सभी से जो सुझाव मिलेंगे उन्हें संकल्प पत्र में रखेंगे।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1765248814838141264?ref_src=twsrc%5Etfw

 

भाजपा के यह एलईडी प्रचार रथ पर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे और सभी लोकसभा क्षेत्रों में छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं करेंगे। साथ ही मतदाताओं से उनके सुझाव भी प्राप्त करेंगे। लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से मिलने वाले सुझावों को सरकार अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी। इसके साथ ही बूथ स्तर पर भी बीजेपी की डबल इंजन सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Home / Bhopal / Lok Sabha Election 2024: पहली लिस्ट के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार में कूदी भाजपा, 29 लोकसभा सीटों के लिए एलईडी प्रचार रथ हुए रवाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो