scriptसर्वाधिक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता जीतने पर टटम के नरेश इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुए दर्ज | Patrika News
छतरपुर

सर्वाधिक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता जीतने पर टटम के नरेश इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुए दर्ज

उन्होंने 2015 से 2024 तक राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिताएं जीतीं हैं। जिनमें सीसी ग्लोबल समिट 2015, बिनयतारा फाउंडेशन 2017, मैत्री दिवस और राज्य वन्यजीव बारासिंघा अभयारण्य हस्तिनापुर 2024 शामिल हैं।

छतरपुरMay 10, 2024 / 10:17 am

Dharmendra Singh

india book of record

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के सम्मान के साथ नरेश अग्रवाल

छतरपुर. जिले के टटम गांव के 37 वर्षीय सॉफ्टवेयर डिजाइनर नरेश अग्रवाल ने व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता जीतने पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने 2015 से 2024 तक राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिताएं जीतीं हैं। जिनमें सीसी ग्लोबल समिट 2015, बिनयतारा फाउंडेशन 2017, मैत्री दिवस और राज्य वन्यजीव बारासिंघा अभयारण्य हस्तिनापुर 2024 शामिल हैं।

2022 में बनाया भारत-बाग्लादेश के मैत्री दिवस लोगो


नरेश ने भारत-बाग्लादेश के मैत्री दिवस का लोगो डिजायन किया है। इस लोगों का वर्ष 2022 में दोनों देशों ने संयुक्त रुप से चयन किया गया। है। बांग्लादेश की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश की द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना के मद्देनजर मैत्री दिवस मनाने के लिए लोगो का डिजायन कराया गया था। द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना के मद्देनजर, भारत- बांग्लादेश सहित 18 चुनिंदा देशों में बड़ी घटनाओं को संयुक्त रूप से मनाने के लिए सहमति बनी। ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करते हुए, द्विपक्षीय संबंधों और सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अभ्यास में नई दिल्ली और ढाका ने संयुक्त रूप से मैत्री दिवस मनाने के लिए एक लोगो और पृष्ठभूमि डिजाइनिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया था। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हर साल 06 दिसंबर को मैत्री दिवस या मित्रता दिवस के रूप में मनाने का है।

और भी कई मंचो से मिला सम्मान


इंदौर की कंपनी में अस्सिटेंट मैनेजर डिजाइन नरेश अग्रवाल इसके पहले भी कई अवसरों पर लोगो डिजाइन के लिए सम्मानित किए जा चुके हैं। जिसमें इंडिया जर्मनी 70 इयर डिप्लोमैटिक रिलेशन लोगो, लोक सेवा हक कायदा महाराष्ट्र सरकार, डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन कटनी, डिस्ट्रिक मिनरल फांउडेशन सिंगरौली, सीसीएम इंटरनेशन लोगो डिजाइन, विनयात्रा फाउंडेशन बैलिंघम इंटरनेशनल लोगो डिजाइन, वीमने आर्गेनाइजेशन मिशीगन सममिट लोगो डिजाइन कॉन्टेस्ट और सीसी ग्लोबल सममिट कोरिया लोगो डिजाइन कॉन्टेस्ट में भी नरेश के लोगों को चयनित कर सम्मानित किया जा चुका है।

Hindi News/ Chhatarpur / सर्वाधिक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता जीतने पर टटम के नरेश इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुए दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो