scriptकांग्रेस ने क्षेत्रीय नेताओं को सौंपी कमान, भाजपा स्टार प्रचारकों के भरोसे | Congress hands over command to regional leaders, BJP relies on star ca | Patrika News
धौलपुर

कांग्रेस ने क्षेत्रीय नेताओं को सौंपी कमान, भाजपा स्टार प्रचारकों के भरोसे

स विधायक इलाके में जुटे, प्रत्याशी के साथ कर जनसंपर्क
– भाजपा संगठन के जरिए प्रत्येक बूथ पर मतदान बढ़ाने पर जोर

धौलपुरApr 11, 2024 / 11:30 am

Naresh

 Congress hands over command to regional leaders, BJP relies on star campaigners

कांग्रेस ने क्षेत्रीय नेताओं को सौंपी कमान, भाजपा स्टार प्रचारकों के भरोसे

धौलपुर. करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर धीरे-धीरे चुनाव प्रचार गति पकडऩे लगा है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं और प्रत्याशी भी ग्रामीण इलाकों में छोटी-छोटी नुक्कड़ सभा कर जनसंपर्क कर रहे हैं। उधर, कांग्रेस ने स्थानीय नेताओं को जिले में बागडोर सौंप रखी है। बता दें कि गत विधानसभा चुनाव में जिले में 3 सीट राजाखेड़ा, बसेड़ी और धौलपुर पर कांग्रेस विजयी रही जबकि भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई थी।
बाड़ी सीट पर बसपा प्रत्याशी विजयी रहे। कांग्रेस के राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, कांग्रेस के दिग्गज नेता और बाड़ी से चार दफा विधायक रहे दलजीत सिंह चीकू और पिछले विधानसभा चुनाव में बसेड़ी से जीते कांग्रेस के संजय जाटव अपने इलाके में सक्रिय हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले धौलपुर से कांग्रेस विधायक शोभारानी कुशवाहा के देवर समेत कुछ स्थानीय पदाधिकारियों ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को झटका दिया। हालांकि, दो नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के दावे को सिरे से नाकार दिया। इसमें नगर परिषद धौलपुर से पार्षद निनुआराम कोली भी शामिल हैं। उधर, मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा के पदाधिकारी मैदान में जमे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़े प्रत्याशी और भाजपा नेता डॉ.शिवचरण कुशवाह, नीरजा शर्मा, गिर्राज सिंह मङ्क्षलगा व सुखराम कोली भी भाजपा प्रत्याशी इन्दुदेवी जाटव के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, करौली में गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी सभा कर चुनावी पारा बढ़ा सकते हैं। भाजपा का फिलहाल पार्टी के स्टार प्रचारकों पर जोर है।
पूर्व विधायक कोली अनोख प्रचार से खींच रहे ध्यान

बसेड़ी. पार्टियों के कार्यकर्ता भी पूरा जोर लगा रहे हैं। पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुखराम कोली ने अपने अनोखे प्रचार से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वे लाउडस्पीकर के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं को संगीत के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं। तपती दोपहरी में वह हाथ में माइक लेकर बीच-बीच में लोगों से संवाद भी करते हैं। उनके साथ युवाओं की टीम है जो भगवा टी-शर्ट में साथ में चल रहे हैं। खास बात ये है कि पूर्व विधायक लोगों से मतदान करने की अपील करते हैं। कहते हैं 19 अप्रेल को घरों से निकल कर मतदान जरूर करें। कोली लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा मुख्यालय पर और बड़े कस्बो में जनसंपर्क कर रहे हैं। बता दें कि करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने करौली की पूर्व प्रधान इन्दुदेवी जाटव को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव को मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी दोनों जिलों में स्थानीय नेताओं के साथ मतदाताओं से मिल रहे हैं।
पूर्व विधायक दलजीत भी हुए सक्रिय, शत-प्रतिशत मतदान कराने पर जोर

बाड़ी. इधर, बाड़ी के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांगे्रस नेता दलजीत सिंह चीकू भी लगातार सक्रिय है। वह सरमथुरा, बसेड़ी और बाड़ी इलाके में कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें बूस्टअप कर रहे हैं। पूर्व विधायक सिंह ने बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने और कराने की बात कही। चीकू ने कहा कि कार्यकर्ता शत-प्रतिशत मतदान कराएं। लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के मतदान आवश्यक है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर-घर जाकर संपर्क कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। पूर्व विधायक दलजीत सिंह गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी सक्रिय रहे। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र विशेषकर खनन इलाके में छोटी-छोटी सभाएं कर लोगों से संपर्क साधा। बता दें कि वर्ष 1985, 1990 और 1993 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दलजीत सिंह विजयी रहे। इसके बाद वह साल 2003 के चुनाव में विजयी रहे। इसी तरह राजाखेड़ा क्षेत्र में विधायक रोहित बोहरा लगातार सक्रिय बने हुए हैं।

Hindi News/ Dholpur / कांग्रेस ने क्षेत्रीय नेताओं को सौंपी कमान, भाजपा स्टार प्रचारकों के भरोसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो