लू से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। मौसम विभाग (weather update today) के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ेगी। अगले चार दिन में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार हैं। नौ तपा के पहले शहर तप गया है, महीने के अंत तक राहत की उमीद नहीं दिख रही है।
ये भी पढ़ें:
‘अंबाला किसान आंदोलन’ का असर, 180 ट्रेनें प्रभावित, बदले गए रूट राजस्थान में भीषण गर्मी हो रही है, इसका असर
ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवा अपने साथ राजस्थान की गर्मी लेकर आ रही है। 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रतार से लू चली। सुबह 8:30 बजे तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 के बीच तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
इस कारण बढ़ी गर्मी की चुभन
शहर में लगातार दूसरे दिन भी लू रही। लू ने हवा की नमी को सोख लिया है। इससे वातावरण गर्म हो गया है। रात में गर्म हवा चलने की वजह से वातावरण ठंडा नहीं हो पा रहा है। इस कारण पूरा दिन गर्मी से तप रहा है। सूर्य अस्त होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। ओवर हीट होने की वजह से दोपहर में हल्के बादल छाए, जिससे सूरज की किरणें धरती पर नहीं आ सकीं। इससे तापमान की बढ़ोतरी 45 डिग्री सेल्सियस पर थम गई। लेकिन बादल भी ज्यादा देर तक सूरज की तपिश को नहीं रोक पाए।
इस वजह से बढ़ी गर्मी
राजस्थान व उत्तर प्रदेश में चक्रवातीय घेरे बने हैं। चक्रवातीय घेरों को नमी नहीं मिल रही है, इस कारण गर्मी बढ़ी है। जमू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन यह काफी कमजोर है। ऊपरी हिस्सों से होते हुए गुजर रहा है, इस कारण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
पारे की चाल
सुबह 05:30- 29.60 सुबह 08:30- 36.00 सुबह 11:30- 42.00 दोपहर 02:30- 44.00 शाम 05:30- 42.60