scriptRajasthan News : केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस को घेरा, दिया बड़ा बयान | Statement of Union Minister Shekhawat after the arrest of Arvind Kejriwal | Patrika News
जैसलमेर

Rajasthan News : केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस को घेरा, दिया बड़ा बयान

Rajasthan News : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने पोकरण प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत की।

जैसलमेरMar 23, 2024 / 02:39 pm

Rakesh Mishra

gajendra_singh_shekhawat.jpg
Rajasthan News : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने पोकरण प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति है। कोई व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। संविधान में कानून सभी के लिए बराबर है। यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार व कानून का उल्लंघन करेगा तो कानून अपना काम कर कार्रवाई करेगा।
कानून सबके लिए समान
केजरीवाल को कई बार समन मिला, लेकिन वे आंख मिचौली खेलते हुए उपस्थित नहीं हुए। कानूनी संस्था अपनी प्रक्रिया व अधिकारों के तहत कार्रवाई करती है, किसी व्यक्ति के पद, पदनाम व प्रतिष्ठा के चलते कोई भेद नहीं किया जाता है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से लगाए गए खाते सीज करने के आरोप पर कहा कि कोई भी व्यक्ति संविधान व कानून से ऊपर नहीं है। राजनीति पार्टियों को टैक्स फ्री पैसा मिलता है, लेकिन रीटर्न फाइल करना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सत्ता में रही और रीटर्न फाइल नहीं कर अपना दायित्व पूरा करने की कोशिश नहीं की। यही नहीं नोटिस के बाद भी उन्होंने कानून नहीं माना। जिस पर कानून ने अपना काम किया है।
शेखावत ने किए बाबा रामदेव समाधि के दर्शन
वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार की सुबह बाबा रामदेव समाधि दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने विधि विधान के साथ बाबा रामदेव समाधि के दर्शन कर मंगल कामना की। उन्होंने डाली बाई की समाधि के भी दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने समाधि परिसर में बनी कचहरी में ही गणमान्य लोगों से भेंट की। इससे पहले रामदेवरा पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। शेखावत ने शुक्रवार को रामदेवरा दौरे के दौरान नंदी गौशाला में जाकर पशुओं को चारा खिलाया।

Home / Jaisalmer / Rajasthan News : केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस को घेरा, दिया बड़ा बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो