script180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता है यूएवी,  रेंज करीब 100 किमी  | The UAV flies at a speed of 180 km per hour, | Patrika News
जैसलमेर

180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता है यूएवी,  रेंज करीब 100 किमी 

सरहदी जिले के पिथला-जाजिया गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वायुसेना का टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भोजाणियों की ढाणी के समीप हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जन-धन हानि नहीं हुई।

जैसलमेरApr 25, 2024 / 05:51 pm

Deepak Vyas

jaisalmer news
सरहदी जिले के पिथला-जाजिया गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वायुसेना का टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भोजाणियों की ढाणी के समीप हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जन-धन हानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन व वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान दमकल भी मौके पर पहुंची। हादसे का शिकार टोही विमान यानी यूएवी एयरक्राफ्ट, मान रहित होता है और इसका उपयोग सरहदी क्षेत्र पर हो रही गतिविधियों पर निगरानी रखना होता है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उधर, वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि टोही विमान अपने नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, जैसलमेर के समीप वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं।

दो वर्ष पहले भी हादसा

दो वर्ष पूर्व यानी 4 अप्रेल 2022 को भारतीय वायुसेना का मानव रहित टोही विमान रामगढ़ मार्ग पर स्थित यूआइटी की अमर शहीद सागरमल गोपा आवासीय योजना क्षेत्र में गिरा था। हादसे में कोई जान-माल को नुकसान नहीं हुआ। ट्रायल के दौरान यूएवी हादसे का शिकार हो गया।

क्या है टोही विमान 

-अनमेन एयर व्हीकल यानि यूएवी से किसी ऑब्जेक्ट को हाईलाइट करने का प्रयास किया जाता है।

– इसका कार्य सुरक्षा संबंधी गतिविधियो पर नजर रखना होता है। 

– यूएवी के संचालन का जिम्मा एक ऑपरेटर के पास होता है, जो इनकी उड़ान को नियंत्रित रखता है।
– यूएवी की ओर से खींची गई फोटो उसे नियंत्रित करने वाले ऑपरेटर के मॉनिटर पर उभर कर आती रहती है।

– रिमोट कन्ट्रोल प्रोग्राम से संचालित होने वाले यूएवी करीब 20 केजी का संकलन कर सकते हैं।
– इसकी गति 180 किमी प्रति घंटा मानी जाती है। यूएवी की रेंज करीब 100 किमी तक होती है।

– यह करीब 5 घंटे तक लगातार बैटरी बेकअप से उड़ान भर सकता हैं।

Home / Jaisalmer / 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता है यूएवी,  रेंज करीब 100 किमी 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो