scriptऊर्जा मंत्री बोले, देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जैन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका | Patrika News
कोटा

ऊर्जा मंत्री बोले, देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जैन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका

भगवान मुनिसुव्रतनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव

कोटाMay 06, 2024 / 12:40 pm

Ranjeet singh solanki

भगवान मुनिसुव्रतनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव

भगवान मुनिसुव्रतनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव

कोटा. अतिशय क्षेत्र केशोरायपाटन में भगवान मुनिसुव्रतनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन थे। अतिथियों ने गुरु मां को श्रीफल अर्पित किया। पूज्य गुरु मां ने पिच्छीका से आशीर्वाद प्रदान किया। महोत्सव में समाज की पत्रिका स्वस्ति संदेश का विमोचन भी किया।
भक्तिमय अनुष्ठान आयोजन

ऊर्जा मंत्री ने महोत्सव में कहा कि चंबल की पवित्र पावनधरा पर जो भव्य भक्तिमय अनुष्ठान आयोजन हुआ, इससे यहां का वातावरण धर्ममय हो गया। धर्म की गंगा में सभी धर्मप्रेमी डुबकी लगा कर धर्मलाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जैन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर अतिशय क्षेत्र अध्यक्ष गुलाबचंद जैन चूनावाला ने स्वागत संबोधन में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा के महामंत्री विनोद जैन टोरडी, अनिल ठोरा, कपिल जैन, राजेश जैन, राकेश जैन चपलमन, पंकज काला, बिट्टू जैन, नरेंद्र गंगवाल, मनोज जायसवाल, राजेश जैन (आनंद), अशोक जैन सहित हजारों महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Hindi News/ Kota / ऊर्जा मंत्री बोले, देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जैन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका

ट्रेंडिंग वीडियो