scriptभाजपा की 12वीं लिस्ट जारी, यूपी में ठाकुर- ब्राह्मण पर खेला दांव | BJP's 12th list released, bet on Thakur-Brahmin in UP | Patrika News
लखनऊ

भाजपा की 12वीं लिस्ट जारी, यूपी में ठाकुर- ब्राह्मण पर खेला दांव

BJP Candidate List 2024: भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम की 12वीं लिस्ट जारी की है, जिसमें यूपी की 2 सीटें शामिल हैं।

लखनऊApr 16, 2024 / 01:10 pm

Sanjana Singh

bjp candidate list 2024

bjp candidate list 2024

BJP Candidate List 2024: भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी 16 अप्रैल को अपनी 12वीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र की 1, पंजाब की 3, यूपी की 2 और पश्चिम बंगाल में 1 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। यूपी में फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह और देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट मिला है।
BJP list
bjp list 2024

यूपी विधानसभा की चार सीटों पर भी उतारे कैंडिडेट


भाजपा ने यूपी की चार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने ददरौल से अरविंद सिंह, लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव, गैसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू और दुद्धी से श्रवण गोंड को कैंडिडेट बनाया है। लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए लोकसभा चुनाव के साथ पांचवें चरण में संपन्न कराए जाएंगे और 20 मई को वोटिंग होगी। ददरौल में लोकसभा चुनाव के साथ चौथे चरण में 13 मई, गैसड़ी सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान छठे चरण में 25 मई को और दुद्धी सीट सातवें चरण में 1 जून को मतदान कराए जाएंगे। इन सीटों के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Home / Lucknow / भाजपा की 12वीं लिस्ट जारी, यूपी में ठाकुर- ब्राह्मण पर खेला दांव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो