महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के शिवसेना से बागी होने के कारण सियासी संग्राम अब गहराता जा रहा है। इन सब के बीच शिंदे गुट के दीपक केसरकर का कहना है कि हम शिवसेना से बाहर नहीं निकले हैं। वे बोले कि हम शिवसेना में ही हैं। खबरें हैं कि डिप्टी स्पीकर के फैसले को कोर्ट में चैलेंज करने की तैयारी में बागी विधायक हैं।
मुंबई
Updated: June 26, 2022 10:20:44 pm
Mumbai News
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। हाल ही में राज ठाकरे ने अपने कूल्हे की सर्जरी करवाई और अस्पताल से घर लौटे हैं।
महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान रविवार को भी जारी है। महाराष्ट्र का सियासी जंग अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं लगाई गई है। याचिका में बागी विधायकों ने अयोग्यता की कार्यवाही शुरू किए जाने को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर कल (सोमवार) सुनवाई करेगा।
महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली पहुंचने के बाद कहा कि एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों ने एक नया गठबंधन बनाने के लिए कहा है, लेकिन एनसीपी और कांग्रेस की नीति हमारी ओर से बनाई गई गठबंधन सरकार का समर्थन करने के लिए स्पष्ट है। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार है और हम इसका समर्थन जारी रखना चाहते हैं। पिछले 2.5 वर्षों में इन विधायकों को कोई समस्या नहीं हुई, फिर आज क्यों? हम आखिरी वक्त तक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का समर्थन करते रहेंगे।
महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान रविवार को भी जारी है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है। राज्यपाल ने महाराष्ट्र के बागी विधायकों और उनके परिवार वालों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों का प्रावधान करने की मांग की है। राज्यपाल पहले ही महाराष्ट्र के डीजीपी से पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कह चुके हैं।
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया हैं। आदित्य के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने 30 मई को शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी। उद्धव की तबीयत खराब है, इसलिए शिंदे इस समय का फायदा उठा रहे हैं।
महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान रविवार को भी जारी है। गुवाहाटी में शिंदे गुट और मुंबई में ठाकरे की शिवसेना में आरोप और प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने की बागी विधायकों को जिंदा लाश कहा हैं। संजय राउत ने कहा कि जो 40 लोग वहां हैं, वे जिंदा लाशें हैं। यहां सिर्फ उनके शरीर वापस आएंगे, उनकी आत्मा वहीं मर चुकी होगी।
#WATCH | Maharashtra's Bhandara MLA Narendra Bhondekar's birthday celebrated at the Radisson Blu Hotel in Guwahati in the presence of rebel Shiv Sena leader Eknath Shinde and other MLAs#MaharashtraPoliticalcrisis pic.twitter.com/rVq4GTkpGW
— ANI (@ANI) June 26, 2022
महाराष्ट्र के भंडारा विधायक नरेंद्र भोंडेकर का जन्मदिन गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में मनाया गया। इस दौरान शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य विधायक भी मौजूद थे।
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा जारी हैं। इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि महाराष्ट्र राजनैतिक अस्थिरता से गुजर रहा है और महा विकास अघाड़ी सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। यह शिवसेना के इतिहास में सबसे बड़ी बगावत है। कांग्रेस और एनसीपी उद्धव ठाकरे के साथ है।
महाराष्ट्र में जो राजनीतिक परिस्थिति बनी हुई है। वो अब सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं है, क़ानूनी लड़ाई भी शुरू हो गई है। पार्टी के कई विधायक असम में रह रहे हैं, उनके खिलाफ हमने क़ानूनी कार्रवाई शुरू की है। लगभग 16 विधायकों को नोटिस भेज दिया गया है: शिवसेना सांसद अरविंद सावंत, मुंबई pic.twitter.com/8xleP6tWUY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र में जो राजनीतिक परिस्थिति बनी हुई है। वो अब सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं है, क़ानूनी लड़ाई भी शुरू हो गई है। पार्टी के कई विधायक असम में रह रहे हैं, उनके खिलाफ हमने क़ानूनी कार्रवाई शुरू की है। लगभग 16 विधायकों को नोटिस भेज दिया गया है।
गुवाहाटी के होटल में ठहरे शिवसेना के बागी विधायकों से आज असम के दो मंत्रियों ने मुलाकात की है। आज असम के मंत्री अशोक सिंघल और पीयूष हजारिका रविवार को होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने शिवसेना के बागी विधायकों से बातचीत की।
मुंबई में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि 15 विधायकों को सुरक्षा मिली है और कल हेलीकॉप्टर भी मिलेगा, इसकी हमें कोई परवाह नहीं है। आज या फिर कल फ्लोर टेस्ट होगा। मैं चुनौती देता हूं कि आप विधानसभा में मेरे सामने आकर बैठ जाएं।
महाराष्ट्र: राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में कलिना, सांताक्रूज में पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/MxqdPLKPPC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
महाराष्ट्र में राजनीति हर रोज बदल रही है। इस बीच मुंबई के कलिना, सांताक्रूज में पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे शामिल हुए।
गुवाहाटी के होटल में शिंदे गुट की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में एकनाथ शिंदे गुट आगे की रणनीतियों और कानूनी पहलुओं पर बातचीत कर रहे है। सूत्रों के मुताबिक, आज ही शिंदे गुट एक और अहम बैठक कर सकती है।
Thane, Maharashtra | Supporters of Eknath Shinde camp paint over posters erected in support of Uddhav Thackeray pic.twitter.com/OdjRWVqpq3
— ANI (@ANI) June 26, 2022
शिवसेना में बगावत के बीच शिंदे गुट और सीएम उद्धव ठाकरे के बीच की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। ठाणे में उद्धव ठाकरे के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों पर एकनाथ शिंदे खेमे के समर्थकों ने पेंट लगा दिया है।
Maharashtra Political Crisis: मुंबई में बागी विधायकों के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सामना दफ्तर के बाहर निकाली बाइक रैली
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे ने अब मोर्चा संभाला है। खबर है कि रश्मि ने खुद बागी विधायकों की पत्नियों को फोन कर बात की है। उन्होंने विधायकों की पत्नियों से कहा कि अपनी पति से बात कर उन्हें राजी करने की कोशिश करें।
शिवसेना से बागी हुए विधायकों पर संजय राउत ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें। बालासाहेब के नाम न इस्तेमाल न करें।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। दरअसल कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कोश्यारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बागियों पर हमला बोला है। शिवसेना ने कहा कि पार्टी से बगावत करने वाले लोगों का राजनीतिक करियर खत्म हुआ।
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना से बागी विधायक एकनाथ शिंदे आज विधायकों संग बैठक करेंगे। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना से ठीक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी मिल सकती है।
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट अभी लंबा चलने वाला है। दरअसल डिप्टी स्पीकर के फैसले को बागी विधायको की तरफ से कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। एकनाथ शिंदे गुट के दीपक केसरकर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हम शिवसेना से बाहर नहीं निकले हैं। साथ ही डिप्टी स्पीकर के फैसले को कोर्ट में चैलेंज करेंगे।
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना से ठीक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी मिल सकती है।
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट अभी लंबा चलने वाला है। दरअसल डिप्टी स्पीकर के फैसले को बागी विधायको की तरफ से कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। एकनाथ शिंदे गुट के दीपक केसरकर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हम शिवसेना से बाहर नहीं निकले हैं। साथ ही डिप्टी स्पीकर के फैसले को कोर्ट में चैलेंज करेंगे।
महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान रविवार को भी जारी है। गुवाहाटी में शिंदे गुट और मुंबई में ठाकरे की शिवसेना में आरोप और प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने की बागी विधायकों को जिंदा लाश कहा हैं। संजय राउत ने कहा कि जो 40 लोग वहां हैं, वे जिंदा लाशें हैं। यहां सिर्फ उनके शरीर वापस आएंगे, उनकी आत्मा वहीं मर चुकी होगी।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें