महाराष्ट्र में सियासी संकट और गहरा गया है। शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे अब सूरत से विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंच गए हैं। इसके साथ ही गुवाहाटी पहुंचते ही उन्होंने एक बड़ा दावा किया है। शिंदे ने कहा कि हमारे साथ 40 विधायक हैं और कहा कि बाला साहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे लेकर जाएंगे।
मुंबई
Updated: June 22, 2022 05:34:16 pm
Mumbai News
महाराष्ट्र: सूबे में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फेसबुक लाइव के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात करने वाले हैं। दोनों नेताओ के बीच आगे की रणनीति पर बात होगी।
राज्य में जारी सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शाम 5 बजे महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करेंगे।
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच अब बागी हुए शिवसेना के विधायकों ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। जिसके अनुसार शिवसेना विधायक दल का प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें 34 विधायकों के हस्ताक्षर हैं।
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच सरकार में मंत्री असलम शेख ने कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में हमारे एजेंडे में जो मुद्दे थे सिर्फ उसी पर चर्चा हुई। इसके अलावा किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई.... अब किसके पास क्या संख्या है ये तो मुझे नहीं पता।
कैबिनेट में हमारे एजेंडे में जो मुद्दे थे सिर्फ उसी पर चर्चा हुई। इसके अलावा किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई.... अब किसके पास क्या संख्या है ये तो मुझे नहीं पता: महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख#MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/NtS5GBNsTm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना विधायक नितिन देशमुख सूरत से नागपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे 100-150 पुलिस वाले अस्पताल लेकर गए और ऐसा दिखाया कि मुझे अटैक आया है। वे मुझे नुकसान पहुंचाना चाहते थे। भगवान की कृपा से मैं ठीक ठीक हूं। देशमुख ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं।
#WATCH | Shiv Sena MLA Nitin Deshmukh - who returned to Nagpur from Surat - says, "...100-150 Policemen took me to a hospital & pretended as I've suffered an attack. They wanted to operate on me, harm me under that pretext. By God's grace, I'm alright. I am with Uddhav Thackeray" pic.twitter.com/r1uSOMK0IS
— ANI (@ANI) June 22, 2022
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायकों के बागी होने के कारण सरकार पर संकट मंडरा रहा है।
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच खबरें हैं कि उद्धव ठाकरे सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल कुछ देर में होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद उद्धव इसे लेकर ऐलान कर सकते हैं।
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा के भंग होने के संकेत दिए हैं। राउत ने इसे लेकर ट्वीट किया है।
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ मुंबई पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। म.प्र. का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है।
उन्होंने कहा कि शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच एनसीपी नेता अब मुंबई में शरद पवार के घर पहुंचे हैं। जयंत पाटिल के बाद अब राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल भी एनसीपी चीफ के आवास पर पहुंचे हैं।
#WATCH महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल मुंबई में NCP प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे। pic.twitter.com/nbf5mmPvRH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल मुंबई में शरद पवार से मिलने पहुंचे हैं।
#WATCH महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता जयंत पाटिल मुंबई में NCP प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे। pic.twitter.com/epTMFdHfPl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना के इलाज के लिए आज मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया: सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/VtPTUWPxm8
असम: गुवाहाटी हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के विधायकों के पहुंचने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज सुबह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का दौरा किया, जहां महाराष्ट्र से आए विधायक ठहरे हैं।
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिवसेना टूट गई है। दरअसल गुवाहाटी पहुंचें एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के कुल 55 में से 40 विधायक उनके साथ हैं।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें