scriptभाजपा के करोड़पति सांसद हैं बे-कार, हाईस्कूल पास धर्मेंद्र कश्यप ने घोषित की अपनी प्रापर्टी, जानें | Patrika News
ख़बरें सुनें

भाजपा के करोड़पति सांसद हैं बे-कार, हाईस्कूल पास धर्मेंद्र कश्यप ने घोषित की अपनी प्रापर्टी, जानें

बरेली। भाजपा के आंवला संसदीय सीट से दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप करोड़पति हैं, लेकिन उनके नाम पर कोई कार और लग्जरी वाहन नहीं है। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी पत्नी सरोज बेटी मोनी और कीर्ति के नाम चल अचल संपत्ति का ब्योरा अपने नामांकन पत्र में भरा है। कांधरपुर उमरसिया के रहने वाले […]

बरेलीApr 16, 2024 / 11:09 am

Avanish Pandey

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार स्थित विमल लान ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
बरेली। भाजपा के आंवला संसदीय सीट से दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप करोड़पति हैं, लेकिन उनके नाम पर कोई कार और लग्जरी वाहन नहीं है। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी पत्नी सरोज बेटी मोनी और कीर्ति के नाम चल अचल संपत्ति का ब्योरा अपने नामांकन पत्र में भरा है। कांधरपुर उमरसिया के रहने वाले सांसद धर्मेद्र कश्यप ने खुद को समाजसेवी और पत्नी को गृहणी बताया है। उनके पास कोई कंपनी, बिजनेस, उद्योग धंधा नहीं है।
पांच साल में धर्मेद्र कश्यप की घोषित संपत्ति घटी, पत्नी की बढ़ी
सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पांच साल पहले 11 लाख 47 हजार की संपत्ति घोषित की थी। इस बार उन्होंने इनकम टैक्स को 11 लाख 31 हजार की प्रापर्टी की घोषणा की है। उनकी पत्नी सरोज के नाम पहले 5.43 लाख की प्रापर्टी थी, अब उनकी प्रापर्टी बढ़कर 6.99 लाख हो गई है। इसके अलावा पति पत्नी के पास जीडीए में 81 लाख के दो फ्लैट हैं। सांसद धर्मेद्र कश्यप की चल अचल संपत्ति एक करोड़ 49 लाख की है। जबकि उनकी पत्नी की घोषित प्रापर्टी 66 लाख 23 हजार है। हाईस्कूल पास सांसद की कांधरपुर के अलावा कई बीघा कृषि योग्य भूमि भी है।
तीनों दलों का नहीं खुलेगा खाता, 80 सीटें जीतेगी भाजपा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बरेली के लालफाटक मार्ग स्थित विमल लान ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि आज विपक्षी दलों के पास न कोई नेता है और न ही कोई नीति। उनकी नियति भी ठीक नहीं लगती। इन हालात में उत्तर प्रदेश में इन तीनों दलों का कोई खाता तक खुलने वाला नहीं है। सभी 80 सीटों पर भाजपा गठबंधन जीत हासिल करेगा। इसके बाद धमेंद्र कश्यप ने जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह समेत नेताओं के साथ अपना नामांकन कराया। नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह,बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा,फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल,सांसद मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप,शेखूपुर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य,लोकसभा प्रभारी अशोक भारतीय,लोकसभा संयोजक राणा प्रताप सिंह, बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता,वेद प्रकाश यादव,मित्रपाल सिंह,हरेंद्र पटेल,अरविंद चौहान,एके सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Home / News Bulletin / भाजपा के करोड़पति सांसद हैं बे-कार, हाईस्कूल पास धर्मेंद्र कश्यप ने घोषित की अपनी प्रापर्टी, जानें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो