scriptLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में फिर जिम्मेदारी महिला संगवारियों को | Lok Sabha Election 2024: Again responsbilities of women Sangwaris | Patrika News
रायपुर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में फिर जिम्मेदारी महिला संगवारियों को

Lok sabha election news 2024: विधानसभा चुनाव की तर्ज पर अब लोकसभा चुनाव 2024 में भी रायपुर उत्तर (क्र.50) के सभी पोलिंग बूथों में मतदान कराने का जिम्मा महिला अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया है।

रायपुरMar 29, 2024 / 09:30 am

Shrishti Singh

lok_sabha_1.jpg
Lok Sabha 2024 News: विधानसभा चुनाव की तर्ज पर अब लोकसभा चुनाव 2024 में भी रायपुर उत्तर (क्र.50) के सभी पोलिंग बूथों में मतदान कराने का जिम्मा महिला अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया है। (Chhattisgarh Lok sabha election) इसे प्रशासन ने महिला संगवारी का नाम दिया था। (Lok Sabha Election 2024) विधानसभा चुनाव के दौरान रायपुर उत्तर के 201 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा से लेकर मतदान पर्ची चेक करना, उंगली में स्याही लगाना, रजिस्टर में हस्ताक्षर कराने तक का सारा काम महिलाओं ने किया था। (CG Lok sabha chunaav 2024) पोलिंग बूथों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था।
छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि किसी जिले में प्रशासन ने किसी एक विधानसभा के सभी पोलिंग बूथों पर चुनाव कराने का सारा काम महिलाओं को सौंपा। प्रशासन की इस पहल की निर्वाचन आयोग ने भी सराहना की थी। (Lok sabha election 2024) विधानसभा चुनाव में महिलाओं के सफल कार्यप्रणाली को देखकर प्रशासन ने अब लोकसभा में भी उत्तर विधानसभा के सभी पोलिंग बूथों को फिर से महिलाओं को साैंप दिया है।
यह भी पढ़ें

महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर ले गया जंगल और शुरु कर दी छेड़छाड़, मारपीट कर ट्रांसफर कराए रुपए

विधानसभा चुनाव 2023 में रायपुर उत्तर में 201 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा में सहायक पोलिंग बूथ के रूप में दो बूथ बढ़ाए गए हैं। इस तरह अब विधानसभा 50 में पोलिंग बूथों की संख्या बढ़कर 203 पहुंच गई है।
विधानसभा चुनाव के दौरान रायपुर उत्तर के 201 पोलिंग बूथों पर 8 सौ से अधिक महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 2 सौ से अधिक पीठासीन अधिकारी एवं 6 सौ से अधिक मतदान अधिकारी थीं। लोकसभा चुनाव दो पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं, जिससे इस बार पीठासीन और मतदान अधिकारियों की संख्या भी बढ़ेगी। पोलिंग बूथों में महिलाओं की सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाएगा, ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
राज्य में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में होना है। रायपुर लोकसभा सीट के लिए चुनाव तीसरे चरण में होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होगी। नामांकन की संवीक्षा 20 को एवं वापसी 22 अप्रैल तक होगी। मतदान 7 मई को होगा।
यह भी पढ़ें

चेकिंग के नाम पर स्कूटी सवार मां-बेटी को 2 युवकों ने रुकवाया, फिर की ये हरकत, हुए फरार

जिला उप निर्वाचन के अधिकारी उमाशंकर बांदे ने कहा की बीते विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बेहतर काम किया था। इसे देखते हुए लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा क्रमांक 50 रायपुर उत्तर के पोलिंग बूथों में मतदान कराने की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी जाएगी।

Home / Raipur / Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में फिर जिम्मेदारी महिला संगवारियों को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो