scriptRaipur Fire Accident: स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सात ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक | A huge fire broke out in a steel factory, seven transformers burnt to ashes | Patrika News
रायपुर

Raipur Fire Accident: स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सात ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक

Fire Accident in CG: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रांसफॉर्मर पर पानी की बौछारें करनी शुरू की। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

रायपुरApr 20, 2024 / 11:40 am

Shrishti Singh

CG Fire Accident: बढ़ती गर्मी के बीच ट्रांसफॉर्मरों में आगजनी की घटनाएं भी लगातार हो रही है। कुछ दिन पहले ही सीएसपीडीसीएल के गोदाम में आगजनी से हजारों की संया ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गए थे। शुक्रवार को उरला क्षेत्र की एक फैक्ट्री के अंदर लगे ट्रांसफॉर्मर यूनिट में भीषण आग लग गई। इससे करीब सात ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जल गए हैं।
यह भी पढ़ें

गृह मंत्री विजय शर्मा बोले – अर्बन नक्सलियों को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। स्टील फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूरों को तत्काल बाहर निकाला गया। हमें प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी उठी। देखते ही देखते चिंगारी ने आग का रूप लिया और आसपास फैल गई। वहां मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी बढ़ चुकी थी। कर्मचारियों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रांसफॉर्मर पर पानी की बौछारें करनी शुरू की। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान एहतियातन बिजली लाइन पूरी तरह बंद कर दी गई थी।
श्मशान घाट परिसर में आगजनी

गुरुवार रात करीब नौ बजे कोटा श्मशान घाट में भीषण आग लग गई। श्मशान घाट प्रबंधन ने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने ही आग लगाई है। इसकी शिकायत गुढ़ियारी थाने में की गई है। पुलिस ने आगजनी की जांच शुरू कर दी है। श्मशान घाट में आग कैसे लगी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घाट के आसपास मौजूद लोगों ने जब आग की लपटें और धुएं को देखा तो इसकी जानकारी वहां के प्रबंधक तक पहुंचाई। श्मशान प्रबंधकों ने बोर के पानी से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की गई। इसी दौरान फायर बिग्रेड की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

Home / Raipur / Raipur Fire Accident: स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सात ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो