scriptईवीएम के साथ को लालू यादव ने बताया खतरनाक स्कैंडल, कहा- केजरीवाल ने कर दिया है भांडाफोड़ | rjd chief lalu yadav said that tampering with evm is dangerous scam | Patrika News
राज्य

ईवीएम के साथ को लालू यादव ने बताया खतरनाक स्कैंडल, कहा- केजरीवाल ने कर दिया है भांडाफोड़

राजद अध्यक्ष ने कहा कि 12 मई को चुनाव आयोग ने सभी दलों की बैठक बुलाई है। उनकी पार्टी की ओर से इस बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा शामिल होंगे।

May 10, 2017 / 04:12 pm

पुनीत कुमार

lalu yadav

lalu yadav

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के ईवीएम पर लगाए गए आरोपों का समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके संबंध में दिए गए फैसले के बाद से चुप्पी साधे लालू यादव ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इवीएम के साथ छेड़छाड़ का भांडाफोड़ कर दिया है। 
अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के साथ की गई छेड़छाड़ बहुत ही खतरनाक स्कैंडल है। साथ ही राजद अध्यक्ष ने कहा कि 12 मई को चुनाव आयोग ने सभी दलों की बैठक बुलाई है। उनकी पार्टी की ओर से इस बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा शामिल होंगे।
वहीं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के उनपर लगाए जा रहे आरोप के संबंध में पूछे गए एक अन्य सवाल पर कहा कि सुशील मोदी क्या बोल रहे हैं वही बता सकते हैं। 

Home / State / ईवीएम के साथ को लालू यादव ने बताया खतरनाक स्कैंडल, कहा- केजरीवाल ने कर दिया है भांडाफोड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो