scriptदामादों ने सास से किया GANGRAPE, बोले- ससुर जी आपको बुला रहे हैं  | Women Raped by Son-in-laws in Jhansi Uttar Pradesh | Patrika News
राज्य

दामादों ने सास से किया GANGRAPE, बोले- ससुर जी आपको बुला रहे हैं 

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रिश्तों को शर्मसार करते हुए दामाद ने अपने
बहनोई के साथ मिलकर सास के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर
इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।

Oct 25, 2015 / 06:34 pm

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रिश्तों को शर्मसार करते हुए दामाद ने अपने बहनोई के साथ मिलकर सास के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

‘ससुरजी झांसी पहुंच गए हैं, आपको बुलाया है’
नवाबाद थानांतर्गत गोविंद चौराहे पर रहने वाली महिला का पति झांसी से बाहर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उसके मायके सुट्टा गुरसराय में भाई के लड़के का जन्मदिन कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने पति के साथ गई थी। मायके से उसका पति मजदूरी करने चला गया और वह मायके में ही रुक गई। बाद में उसका दामाद ललितपुर निवासी विजय कुमार रात नौ बजे उसके मायके सुट्टा पहुंचा और कहा, ‘ससुरजी झांसी पहुंच गए हैं, आपको बुलाया है।’

READ: मां-बाप का मर्डर कर डेड बॉडी के साथ किया RAPE, लाश को आग में भूनकर खाया

दामाद और उसके बहनोई ने किया GANGRAPE
महिला दामाद के साथ एक बस में सवार होकर झांसी आ गई। दामाद ने उसे गोविंद चौराहा स्थित उसके घर न ले जाकर तहसील कार्यालय के पीछे रहने वाले मधुकर निरंजन के मकान में ले गया। मधुकर महिला के दामाद का बहनोई है। रात में दोनों ने चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया।

READ: कब्र खोद कर निकाली लाश, फिर पूरी रात किया GANGRAPE

मोबाइल से बनाई अश्लील वीडियो
इसके बाद दामाद वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए गोविंद चौराहे पर छोड़कर भाग गया। पति काम से लौटकर जब घर आया तो तब महिला ने उसे आपबीती सुनाई। महिला पति के साथ थाने पहुंची और इस घटना की लिखित शिकायत थाना नवाबाद पुलिस से की। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी विजय और मधुकर के खिलाफ मामला दर्ज कर पीडि़ता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Home / State / दामादों ने सास से किया GANGRAPE, बोले- ससुर जी आपको बुला रहे हैं 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो