scriptWoven City: ऐसा होगा भविष्य का शहर! जापान में बस रही ये सिटी दुनिया का पहला ठिकाना, जहां सिर्फ रोबोट रहेंगे | What is Woven City? what are its special features | Patrika News
विदेश

Woven City: ऐसा होगा भविष्य का शहर! जापान में बस रही ये सिटी दुनिया का पहला ठिकाना, जहां सिर्फ रोबोट रहेंगे

Woven City: इस वोवेन शहर में घर ही नहीं सड़कें, गलियां तक ईको-फ्रेंडली होंगे। लोगों के घर हइड्रोजन से चलेंगे। सौलर पैनल से पूरे शहर को बिजली पहुंचाई जाएगी। यही नहीं लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए भी AI-टेक भी होगा।

नई दिल्लीApr 24, 2024 / 02:47 pm

Jyoti Sharma

Woven City

Woven City

Woven City: तकनीक के इस दौर में सब कुछ बेहद आसान हो गया है। अब वो चीजें भी संभव हो चली हैं जिन्हें एक दौर में असंभव माना जाता था। लेकिन अब ये आई-गई बातें हो गई हैं। अब तो जापान (Japan) में एक ऐसा शहर बसाया जा रहा है जिसे भविष्य का शहर कहा जा रहा है। इसे वोवेन शहर का नाम दिया गया है। शहर में हर चीज की सुविधा होगी। हर चीज यहां पर ई-सर्विस से उपलब्ध होगी। इससे भी खास बात ये कि इस शहर में रहने वाले सिर्फ रोबोट (Robots) होंगे और इंसानों पर लैब में परीक्षण हुआ करेंगे। 
टोयटा कंपनी ने जारी किया वोवेन सिटी की वीडियो
बता दें कि इस शहर के निर्माण में खरबों रुपए लग चुके है और अभी तो और पैसे लगना बाकी है। दरअसल इस शहर को भविष्य के हिसाब से बनाया जा रहा है। इसे दिग्गज कार कंपनी टोयोटा बना रही है। टोयोटा की वेबसाइट पर इस शहर का वीडियो भी शेयर कर दिया गया है। 

2021 से चल रही है तैयारी

इस शहर को (Woven City) बसाने और उसकी अहमियत को बताते हुए जापान की तरफ से कहा गया है कि 2021 में इस शहर का अनावरण किया गया था। इस वोवेन सिटी का निर्माण टोयोटा (Toyota) ने किया है। कंपनी इस साल के आखिर में 2000 निवासियों को यहां रहने के लिए भी ले आएगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर रहने वाले लोग आम लोग नहीं बल्कि रोबोट होंगे। मुख्य रूप से इस शहर का निर्माण एक लैब के तौर पर किया जाएगा। इस पर अब तक 8 बिलिय़न डॉलर का खर्च हो चुका है। 

क्यों बनाई जा रही वोवेन सिटी? 

बता दें कि कार कंपनी टोयोटा ऑटोेमेटिक कारों की टेस्टिंग के लिए ये शहर बसा रही है। कंपनी लोगों के ड्राइविंग पैटर्न और उनके काम करने केे तरीके, उनके चलने के तरीके को काफी बारिकी से ऑब्जर्व कर रही है। यहां पर रोबोट इन कारों को बनाएंगे इसलिए यहां पर रोबोट्स को बसाया जाएगा, बस कुछ ही इंसान यहां रहेंगे।

क्या खास होगा इस सिटी में? 

इस वोवेन सिटी में हर एक घर स्मार्ट घर होगा। सिर्फ घर ही नहीं सड़कें, गलियां तक ईको-फ्रेंडली होंगे। लोगों के घर हइड्रोजन से चलेंगे। सौलर पैनल से पूरे शहर को बिजली पहुंचाई जाएगी। यही नहीं लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए भी AI-टेक भी होगा। वोवेन सिटी तो रोबोट की मदद से बनाया जा रहा है। खास बात ये है कि इस आधुनिक तकनीक पर आधारित शहर में खेती भी की जाएगी। यहां पर हाइ़ड्रोफोनिक तरीके से अनाज उगाया जाएगा। और तो और यहां पर हर तरीके के सामान को सिर्फ अंडरग्राउंड तरीके से ही पहुंचाया जाएगा। 

क्यों बन रही है Woven City?

टोयटा के मुताबिक, वोवेन सिटी अहम रूप से हाइड्रोजन से संचालित ‘स्मार्ट घरों’ की एक चेन बना रही है। जिससे पर्यावरणीय प्रभाव कम होता है और इसके निवासियों के लिए एक स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा मिलता है।
कार कंपनी ने डेटा-संचालित संचार और शहरी कार्यक्षमता के बीच सहजीवी संबंध पर जोर दिया है। जापान इस शहर को लेकर बेहद सजग दिखाई दे रहा है। वोवेन सिटी जापान की समृद्ध वास्तुशिल्प विरासत को दर्शा रहा है। इसकी ज्यादातर इमारतें लकड़ी की बनी हुई हैं। हालाँकि, ये कलात्मक कोशिश भी रोबोट से बनाई हुई है। 

दुनिया के महत्वाकांक्षी शहरी उपक्रमों में शामिल 

जापान की वोवेन सिटी दुनिया की महत्वाकांक्षी शहरी उपक्रमों को दिखाती है। जिसमें सऊदी अरब के ‘मिरर सिटी’, द लाइन जैसे प्रोजेक्ट सबसे बेजोड़ उदाहरण हैं।ये वोवेन शहर दुनिया के नवाचार और स्थिरता के एक प्रतीक के रूप में उभर रहा है। 

Home / world / Woven City: ऐसा होगा भविष्य का शहर! जापान में बस रही ये सिटी दुनिया का पहला ठिकाना, जहां सिर्फ रोबोट रहेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो