script15 सौ से अधिक जवानों ने 42 घंटे तक लगातार चलाया ऑपरेशन प्रहार 4 | 15 hundred jawans continuously 42 hours in operation prahar in sukma | Patrika News
सुकमा

15 सौ से अधिक जवानों ने 42 घंटे तक लगातार चलाया ऑपरेशन प्रहार 4

सूचना मिली थी कि दक्षिण बस्तर बटालियन नं 1 के माओवादियोंं की उपस्थिति थी।

सुकमाFeb 23, 2019 / 04:46 pm

चंदू निर्मलकर

Cg News

15 सौ से अधिक जवानों ने 42 घंटे तक लगातार चलाया ऑपरेशन प्रहार 4

सुकमा. ऑपरेशन प्रहार 4 के तहत सुकमा, बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त पुलिस पार्टी माओवादियों की कोर एरिया में ऑपरेशन लॉच किया गया था। सूचना मिली थी कि दक्षिण बस्तर बटालियन नं 1 के माओवादियोंं की उपस्थिति थी।
जिसमें 15 सौ से अधिक जवानों की पार्टी जंगल में 40 से 42 घंटे तक लगातार आपरेशन करती रही है। इस आपेरशन में माओवादियों की से पार्टी की तीन अलग-अगल जगहों पर सुरक्षा बलों के पार्टियों के साथ लगातार मुठभेड होते रही।
जिसमें तीन जवान घालय हुए। डब्बामरका के जंगलों में शाम 3 बजे के करीब हुए माओवादियों के मुठभेड़ में दो जवान घालय हुए थे। इन जवानों को घालय अवस्था में रेस्क्यू करते हुए जवानों की टीम ने 15 किमी, 5 घंटे पैदल चलकर डब्बामरका से किस्टाराम पहुंचे। जहां रात में 8 बजे के करीब हेलिकॉफ्टर की नाइट लैडिंग करवाया गया। जिसके बाद घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया।
जहां घायल जवान खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड में करीब 14 से 15 माओवादियों के घायल व मारे गए होंगे। उक्त बातें एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी जितेन्द्र शुक्ल व सीआरपीएफ डीआईजी संजय यादव ने कही। इस दौरान नक्सल आपरेशन एएसपी शलभ सिन्हा मौजूद रहे।

Home / Sukma / 15 सौ से अधिक जवानों ने 42 घंटे तक लगातार चलाया ऑपरेशन प्रहार 4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो