scriptसुकमा: जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से चिंतागुफा थाने में मचा हड़कंप | DRG jawan committed suicide in chintagufa police station | Patrika News
सुकमा

सुकमा: जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से चिंतागुफा थाने में मचा हड़कंप

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की।गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने से पहले दी दम तोड़ दिया।

सुकमाMar 15, 2019 / 03:01 pm

चंदू निर्मलकर

Chhattisgarh news

सुकमा: जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से चिंतागुफा थाने में मचा हड़कंप

सुकमा. छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के चिंतागुफा थाने में पदस्थ एक जवान ने आज खुद पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की।गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने से पहले दी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

आत्महत्या का कारण अज्ञात
मिली जानकारी के अनुसार सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर से DRG के जवान सोयम रमेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान के आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सुबह अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी सकते में आ गए। वहीं, जवान सोयम रमेश के कमरे में जाकर देखा तो वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। तत्काल जवान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में ही जवान की मौत हो गई। इस घटना से चिंतागुफा थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस आत्महत्या को लेकर जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले ही लौटा था घर
अधिकारियों के मुताबिक जवान जिस टीम में था वह टीम दो दिन पहले ही छुट्टी से लौट कर आई थी। ऐसे में आज अचानक से ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर अत्महत्या कर लेना आश्चर्य है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो