scriptपत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड, गुत्थी सुलझाने पुलिस कर रही जांच | Husband committed suicide after killing his wife in sukma | Patrika News
सुकमा

पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड, गुत्थी सुलझाने पुलिस कर रही जांच

Husband committed suicide after killing his wife: जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली है। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली वह तत्काल मौके पर पहुंची।

सुकमाDec 03, 2022 / 02:45 pm

CG Desk

murder : मोबाइल चुराते पकड़ा, बुरी तरह पीटा, युवक की मौत

murder : मोबाइल चुराते पकड़ा, बुरी तरह पीटा, युवक की मौत

Husband committed suicide after killing his wife: जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली है। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली वह तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर मामले की जांच कर रही है। मामला सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के ग्राम चितलनार नयापारा का है।
जानकारी के अनुसार, मृत महिला का नाम मूगै नाग पति बोटी नाग है। बुधवार को पति और पत्नी को पुसपाल साप्ताहिक बाजार में देखा गया था। दोपहर 3 बजे तक दोनों साथ में बाजार घूम रहे थे। इसके बाद लोगों ने चीतलनार नयापारा के जंगल में महिला का शव देखा। शव देखकर लोगों ने पुसपाल थाना में इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें: खदान में छुई निकालने गए मजदूरों पर 10 फीट जमीन धसकी, सात की मौत, पढ़िए साइड स्टोरी
हत्या के बाद से फरार था पति
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की छानबीन की। थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। महिला का पति हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। इसके बाद आज सुबह पता चला कि पति ने भी आत्महत्या कर ली है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो