scriptगांजा तस्करी का मास्टर माईंड ओड़िशा से गिरफ्तार, चार महीने से था फरार | Master mind of ganja smuggling arrested from Odisha | Patrika News
सुकमा

गांजा तस्करी का मास्टर माईंड ओड़िशा से गिरफ्तार, चार महीने से था फरार

Master mind of ganja smuggling arrested: पुलिस ने गांजा तस्करी के मास्टर माईंड को ओड़िशा के मलकानगिरी जिले से गिरफ्तार किया गया। जबकि कोंटा पुलिस द्वारा 04 महीने पहले ढ़ाई लाख के गांजे की तस्करी करते हुए 03 आरोपी को गिरफ्तार किया था।

सुकमाNov 21, 2022 / 02:14 pm

CG Desk

.

File photo

Master mind of ganja smuggling arrested: पुलिस ने गांजा तस्करी के मास्टर माईंड को ओड़िशा के मलकानगिरी जिले से गिरफ्तार किया गया। जबकि कोंटा पुलिस द्वारा 04 महीने पहले ढ़ाई लाख के गांजे की तस्करी करते हुए 03 आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले में गांजे की तस्करी करवाने वाला मुख्य आरोपी 04 महीने से फरार था। कोंटा पुलिस एवं सायबर सेल सुकमा के लगातार प्रयास से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में चाह माह पूर्व 18 जून को मुखबिर की सूचना में 48 किग्रा. गांजा कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये का तस्करी करते हुए 03 व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया था तथा तस्करी का एक मुख्य जीवन सोमदार आरोपी घटना दिनांक से फरार था। उक्त घटना के संबंध में थाना कोंटा में अपराध दर्ज पंजीबद्ध कर तीनो आरोपी को वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया था तथा प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी लिए थाना प्रभारी कोंटा निरीक्षक शिवानंद सिंह व सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर और यात्री बस में लगा दी आग, बदले के नाम पर एक ही रात आठ बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम

वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा-निर्देश प्राप्त कर गठित टीम की तस्करी करने वाले एक गिरोह का मास्टर माईन्ड जीवन सोमदार पिता गौतम सोमदार उम्र 20 वर्ष निवासी एमजी-75 थाना मोटू, जिला मलकानगिरी (ओड़िशा) को पकड़ा गया। आरोपी को थाना कोंटा लाकर गहन पुछताछ करने पर विगत चार माह पहले कोंटा में पकड़े गए, गांजे की खेप को उसके द्वारा ही तस्करी करवाया जाना स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
आरोपी जीवन सोमदार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में कोन्टा एसडीओपी रोहित शुक्ला, थाना प्रभारी कोंटा शिवानंद सिंह, प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक संजय यादव, प्रआरक्षक रामायण लहरे, आरक्षक नीरज पाण्डे, नागेश्वर राव, नेमपाल दिवाकर का विशेष सहयोग रहा।

Home / Sukma / गांजा तस्करी का मास्टर माईंड ओड़िशा से गिरफ्तार, चार महीने से था फरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो