scriptटहकवाड़ा मुठभेड़ में शामिल ईनामी नक्सली गिरफ्तार | Sukma : tahakwada in encounter involve prize Maoists arrested | Patrika News
सुकमा

टहकवाड़ा मुठभेड़ में शामिल ईनामी नक्सली गिरफ्तार

नक्सली मोर्चे पर पुलिस को एक और सफलता मिली है। दरभा डिविजन
कांगेरवेली ऐरिया कमेटी के सदस्य कवासी मंगलू 23 को पुलिस ने 25 अक्टूबर की
सुबहउसके घर से  गिरफ्तार किया है

सुकमाOct 25, 2016 / 09:04 pm

Ajay shrivastava

2000 prize naxli

2000 prize naxli

सुकमा. नक्सली मोर्चे पर पुलिस को एक और सफलता मिली है। दरभा डिविजन कांगेरवेली ऐरिया कमेटी के सदस्य कवासी मंगलू (23) को पुलिस ने 25 अक्टूबर की सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार पुलिस को इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी मंगलू अपने घर चिउरवाड़ा गांव आया हुआ है। इस पर पुलिस उसके गांव में पुहंकर घर की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कवासी मंगलू टहकवाड़ा में हुए मुठभेड़ में शामिल था। इसमें एक नागरिक सहित 15 जवान शहीद हुए थे। इसके खिलाफ तोंगपाल थाने में बिभिन्न मामले दर्ज है। इसपर दो हजार रुपए का ईनाम घोषित था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो