8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना पड़ा भारी, ये नुकसान देख भाग खड़े हुए नक्सली

सुकमा के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पाड़मेल के जंगलों में एसटीएफ एवं डीआरजी के जवानों की एक संयुक्त टुकड़ी रात्री गश्त के लिए निकली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 21 Sep 2017, 12:21 PM IST

पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना पड़ा भारी

पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना पड़ा भारी

सुकमा. सुकमा जिले के पिड़मेल में एक हथियारधारी नक्सली को पुलिस ने मार गिराने में सफलता पाई है। बताया जा रहा है नक्सलियों से सबंधित सामान की बरामदगी हुई है। और नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले दैनिक उपयोगी सामाग्री को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस पर नक्सलियों को फायरिंग करना पड़ा महंगा नुकसान पहुंचा खुद नक्सलियों को। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने की पुष्टि

अचानक फायरिंग शुरू हो गई
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाड़मेल के जंगलों में एसटीएफ एवं डीआरजी के जवानों की एक संयुक्त टुकड़ी रात्री गश्त के लिए निकली थी। रात में पुलिस जैसे ही पिड़मेल के जंगलों के पास पहुंची पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने भी अपना मोर्चा संभालते हुए अपनी ओर से फायरिंग शुरू कर दी।

नक्सली तितर बितर हो गए ताकि पुलिस किसी को पकड़ ना पाए
करीब आधे घंटे चली इस फायरिंग में नक्सलियों की ओर अचानक फायरिंग बंद हो गई। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद नक्सलियों ने भागने में ही अपनी भलाई समझी और वहां से भाग गए कुछ दूर उनका पीछा करने के बाद नक्सली तितर बितर हो गए ताकि पुलिस किसी को पकड़ ना पाए और हुआ भी ऐसा ही पुलिस उनका पीछा करने में असफल रही।

दैनिक उपयोगी सामाग्री भी बरामद हुई
मुठभेड़ जगह की तलाशी लेने पर वहां एक हथियार बंद नक्सली की लाश मिला। और आसपास की तलाशी लेने के बाद वहां नक्सलियों को एक भरमार सहित एक एयरगन और एक देशी कट्टा मिला है बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से नक्सलियों की दैनिक उपयोगी सामाग्री भी बरामद हुई है।

एसपी ने की पुष्टि
सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाड़मेल के जंगलों में एसटीएफ एवं डीआरजी के जवानों की एक संयुक्त टुकड़ी रात्री गश्त के लिए निकली थी। जिसमें पुलिस ने नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी और इस मुठभेड़ में एक हथियारबंद नक्सली के मारे जाने की खबर मिली है सर्चिंग पार्टी के आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।