scriptभाजपा टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिभागियों व युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चला रही अभियान: रामेन्द्र प्रताप सिंह | BJP encouraging youths with tokyo olympics | Patrika News
सुल्तानपुर

भाजपा टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिभागियों व युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चला रही अभियान: रामेन्द्र प्रताप सिंह

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2021 में एथलीटों को ‘cheer 4 India’ नामक एक अद्वितीय अभियान के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा उनका उत्साहवर्धन कर रहा है।

सुल्तानपुरJul 24, 2021 / 09:49 pm

Abhishek Gupta

Olympics

Olympics

सुलतानपुर। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2021 में एथलीटों को ‘cheer 4 India’ नामक एक अद्वितीय अभियान के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा उनका उत्साहवर्धन कर रहा है। यह पहल देश के युवाओं को अनुशासित और एथलीटों की तरह मजबूत होने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी के संयोजन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है कि किसी राजनीतिक दल की युवा इकाई प्रतिभागियों व देश के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इतने व्यापक स्तर पर अभियान चला रहीं है। उन्होंने बताया कि 16 दिन चलने वाले अभियान में युवा मोर्चा युवाओं के लिए एक कैंपेन चला रहीं हैं जिसमें चलना, दौड़ना, ध्यान, प्रार्थना, लेखन, जल्दी उठना आदि ऐसे कार्य है जो अनुशासन की भावना पैदा करते है कि चुनौती को स्वीकार करना है। युवा अपनी इच्छा अनुसार क्रियाकलापों को चुन सकता है। उसे अपने काम की प्रगति को प्रतिदिन अभियान के वेबसाइट पर अपडेट करना होंगा। युवा 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ओलम्पिक खेलों के दौरान किसी भी दिन पंजीकरण करने के लिए स्वतंत्र है।
युवा मोर्चा अध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टोक्यो ओलंपिक में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक ट्वीट करना भी उचित नहीं समझा।यह कैसी राजनीति हैं।युवा मोर्चा ऐसी राजनीति की भर्त्सना करती है।भाजपा सरकार खेलों इंडिया अभियान से भी युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित कर रहा है। गांव- गांव में खेलों का बढावा दिया जा रहा है। सरकार ने नौकरी के लिए खेल कोटा को भी बहाल कर दिया है।श्री रामेन्द्र ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू द्वारा टोक्यो ओलम्पिक में 49 किलों वर्ग में रजत पदक दिलाने के लिए प्रसन्नता जाहिर की।उन्होंने भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला मेडल दिलाया है।प्रेस वार्ता में भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, ओलंपिक संघ के जिला सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय चैम्पियन,जिला वालीबाल संघ के प्रशिक्षक सर्वेश सिंह साधू,युवा मोर्चा पदाधिकारी अभिनव सिंह,गौरव मौर्या, प्रवीन कुमार मिश्रा,आमोद विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Home / Sultanpur / भाजपा टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिभागियों व युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चला रही अभियान: रामेन्द्र प्रताप सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो