scriptमुलायम परिवार पर वरुण गांधी का तीखा तंज, अखिलेश यादव को लेकर भी दिया विवादित बयान | bjp mp varun gandhi targets Samajawadi Party in sultanpur | Patrika News
सुल्तानपुर

मुलायम परिवार पर वरुण गांधी का तीखा तंज, अखिलेश यादव को लेकर भी दिया विवादित बयान

– सुलतानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए वोट मांगने गये थे वरुण गांधी- गठबंधन वालों को बताया पाकिस्तान समर्थक, कहा- इनकी सोच देश पर कब्जा करने और जेबे भरने की- सुलतानपुर में वरुण गांधी समाजवादी पार्टी और गठबंधन पर साधा निशाना- कहा, सैफई में गोबर के कंडे बनाने वाले आज 5 करोड़ की गाड़ियों में घूम रहे

सुल्तानपुरMay 05, 2019 / 01:43 pm

Hariom Dwivedi

bjp mp varun gandhi

मुलायम परिवार पर वरुण गांधी का तीखा तंज, अखिलेश यादव को लेकर भी दिया विवादित बयान

सुलतानपुर. ’15-20 साल पहले जो लोग सैफई में गोबर के कंडे उठाते थे, आज 5-5 करोड़ की गाड़ियों में घूम रहे हैं। यह जनता का पैसा है, इनके दादा का नहीं।’ शनिवार को सुलतानपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद वरुण गांधी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। वरुण गांधी अपनी मां व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए वोट मांगने सुलतानपुर पहुंचे थे।
भाजपा सांसद ने कहा कि गठबंधन वाले पाकिस्तान के आदमी हैं। पब्लिक से सवाल पूछते हुए वरुण ने कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां किसने चलवाईं? उनको ऐसा श्राप लगा कि लड़के ने धक्के मारकर घर से निकाल दिया और अब पब्लिक बेटे को धक्के मारकर घर से निकालेगी। यह गंदे लोग हैं। इनकी सोच देश पर कब्जा करने और जेबे भरने की है।
बल्दीराय में जनसभा को संबोधित करते हुए वरुम गांधी ने कहा कि मेरी मां नेक, मानवतावादी और ईमानदार हैं। 35 साल की राजनीति में उन पर कोई धब्बा नहीं लगा। सुलतानपुर में मैं अपनी मां के लिए नहीं, भारत मां के लिए वोट मांगने आया हूं।
एक तरफ मोदी तो दूसरी तरफ…
भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि एक तरफ भारत मां के टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी जैसा दमदार आदमी है, जिसने पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। आप किसके साथ खड़े होंगे, यह फैसला आपको करना है।

Home / Sultanpur / मुलायम परिवार पर वरुण गांधी का तीखा तंज, अखिलेश यादव को लेकर भी दिया विवादित बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो