scriptलड़का शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर एक दिन लड़की को अकेले में बुलाकर… | Girl Murder due to illegal relationship in Sultanpur | Patrika News
सुल्तानपुर

लड़का शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर एक दिन लड़की को अकेले में बुलाकर…

लड़का शादी करने का झांसा देकर उसके साथ गलत काम करता रहा…

सुल्तानपुरJan 18, 2019 / 02:13 pm

नितिन श्रीवास्तव

Girl Murder due to illegal relationship in Sultanpur

लड़का शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, फिर एक दिन उसे अकेले में बुलाकर…

सुलतानपुर. 8 जनवरी को जिस युवती का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटकता मिला था, उस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अब लड़की के भाई ने आरोप लगाया है कि डेढ़ साल पहले उसकी बहन (मृतका) की शादी को कम दहेज के कारण लड़के के मा-बाप ने कैंसिल कर दिया था, लेकिन लड़के ने उसकी बहन से रिश्ता कायम कर लिया। लड़का उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ गलत काम करता रहा और जब शादी करने की बात आई तो उसने विवाह करने से इनकार कर दिया और दूसरी लड़की से सगाई तय कर ली। इस बात का जब विरोध हुआ तो उसने साथियों के साथ युवती की हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया। मृतका के भाई का शिकायतीपत्र गोसाईंगंज थानाध्यक्ष को मिला तो अब मामले की जांच शुरू हो गयी है।

पेड़ से लटकता मिला था शव

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर संगत में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गाव के बाहर पेड़ से लटकता मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम 9 जनवरी को कराया। उस मामले में लड़की के भाई सोहनलाल ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि वो, उसके पिता और भाई मछली का शिकार करते हैं और कई माह से मुंबई में है। बहन की मौत की सूचना पर 15 जनवरी को घर आए। आरोप है कि उन लोगों ने अपनी बहन गुड़िया की शादी कोतवाली देहात के सलाहपुर निवासी राजकुमार पुत्र जीतलाल से डेढ़ साल पहले तय किया था। कुछ दिनों बाद राजकुमार के मां बाप ने कम दहेज मिलने की बात कहकर रिश्ता तोड़ दिया था। बावजूद इसके राजकुमार ने गुड़िया से रिश्ते जोड़ लिए। आरोप तो ये भी है कि राजकुमार ने गुड़िया को मोबाइल खरीद कर दिया। पहले बातचीत शुरू किया, फिर घर आने लगा। उसके बुलाने पर गुड़िया कहीं भी मिलने चली जाती थी। राजकुमार ने उससे कहा था कि वह उसी से शादी करेगा और यही झांसा देकर उससे अवैध संबंध भी कायम करता था। अचानक गुड़िया को जानकारी हुई कि राजकुमार के मा-बाप उसकी दूसरी लड़की से शादी कर रहे हैं, तो उसने विरोध करना शुरू किया।

दूसरी शादी होने पर किया था हंगामा

आरोप है कि राजकुमार उसे अवैध संबंध वाली बात बोलने पर हत्या कर देने की धमकी भी देता था। सोहन लाल ने बताया कि राजकुमार की 7 जनवरी को दूसरी लड़की से सगाई हो गयी। जिस पर गुड़िया ने फोन कर राजकुमार को बुरा भला कहा और हंगामा करने लगी। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि राजकुमार ने ही 8 जनवरी को गुड़िया को मिलने के लिए जंगल मे बुलाया और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और मामला छिपाने के लिए शव को पेड़ से टांग दिया। कोतवाल ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अर्जी मिली है। छानबीन की जा रही है। दोषी जल्द पकड़े जाएंगे।

Home / Sultanpur / लड़का शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर एक दिन लड़की को अकेले में बुलाकर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो