scriptसुलतानपुर में हुए बेसिक शिक्षा में सुधार को योगी कैबिनेट ने माना रोल मॉडल :मेनका गांधी | Maneka gandhi over Yogi taking basic shiksha improvement as role model | Patrika News
सुल्तानपुर

सुलतानपुर में हुए बेसिक शिक्षा में सुधार को योगी कैबिनेट ने माना रोल मॉडल :मेनका गांधी

सांसद एवं पूर्व मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि प्रदेश की योगी कैबिनेट ने जिले में हुए बेसिक शिक्षा में सुधार को प्रदेश का रोल मॉडल माना है, इस पर हमें गर्व है।

सुल्तानपुरDec 28, 2019 / 09:06 pm

Abhishek Gupta

maneka gandhi

maneka gandhi

सुलतानपुर. सांसद एवं पूर्व मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि प्रदेश की योगी कैबिनेट ने जिले में हुए बेसिक शिक्षा में सुधार को प्रदेश का रोल मॉडल माना है, इस पर हमें गर्व है। मेनका गांधी ने आज अपने दौरे के तीसरे दिन पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के तीसरे दिन शास्त्रीनगर आवास पर नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्षों से मुलाकात कर उनको बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप मण्डल अध्यक्ष गण संगठन की रीढ़ व पार्टी की ताकत है। हम चाहते हैं कि आप मेरी तरह बने। आप सब मेनका गांधी की जगह में हैं। आप अपने मण्डलों को इस तरह संभालिए कि लोग अपनी समस्याओं को लेकर आपके पास पहुंचे। और आप उनकी समस्याओं का समाधान करें। आप सबको मैं नेता बनाना चाहती हूँ। और आप लोगों की सेवा व काम करके नेता बन सकते हैं। मुझे हर गांव में 30 लोगों की टीम चाहिए।
इसके पूर्व मेनका संजय गांधी ने आवास पर सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को फोन कर तत्काल समस्या के समाधान के लिए कहा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, महामंत्री शशिकान्त पांडे, डा. के.सी.त्रिपाठी, प्रतिनिधि रणजीत सिंह, संदीप प्रताप सिंह ,पूजा कसौधन, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, देवनारायण तिवारी, आर.के. विश्वास, अनिल तिवारी, सतीश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नन्दलाल पाल, संजय सरोज, सुरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
तत्पश्चात मेनका संजय गांधी पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार पहुँच कर विद्यालय को अंगीकृत कर कायाकल्प करने वाले संभ्रांतजनों के अभिनन्दन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। सांसद मेनका संजय गांधी ने 207 बेसिक स्कूलों को गोद लेकर कायाकल्प किए जाने की काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा की मुहिम की सराहना की। उन्होंने प्राइमरी स्कूल गोद लेने वालों संभ्रांतजनों व प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देने के पश्चात कहा कि स्कूलों में बच्चों के पोषण पर सर्वाधिक ध्यान देने की जरूरत है। उनको कहा कि बचपन में सबसे ज्यादा विटामिन सी की जरूरत होती है। इसलिए बच्चों को मिड डे मील में फलों विशेष रूप से संतरा, सेब, अमरूद जरूर दिया जाना चाहिए। श्रीमती गांधी ने बच्चों के मानसिक विकास के लिए स्कूलों में पुस्तकालय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान प्रधानों व प्रधानाध्यापकों को आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी की जिम्मेदारी है कि आप अपने गाँव के स्कूल को नम्बर एक स्कूल बनाए।

Home / Sultanpur / सुलतानपुर में हुए बेसिक शिक्षा में सुधार को योगी कैबिनेट ने माना रोल मॉडल :मेनका गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो