scriptलॉकडाउन के बीच आमलोगों के अच्छी खबर, 62 रुपए घट गये रसोई गैस सिलेंडर के दाम | non subsidy gas cylinder price rate reduced | Patrika News
सुल्तानपुर

लॉकडाउन के बीच आमलोगों के अच्छी खबर, 62 रुपए घट गये रसोई गैस सिलेंडर के दाम

कॉमर्शियल सिलेंडर भी 96 रुपए हुआ सस्ता

सुल्तानपुरApr 02, 2020 / 01:59 pm

Hariom Dwivedi

non subsidy gas cylinder

लॉकडाउन के बीच आमलोगों के अच्छी खबर, 62 रुपए घट गये रसोई गैस सिलेंडर के दाम

सुलतानपुर. लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के अच्छी खबर है। सूबे में नॉन सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 62 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 96 रुपए कम हो गये हैं। कीमतें घटने के बाद 14.2 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 779 रुपये, पांच किलो वाला गैस सिलेंडर 286. 50 रुपए और 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1369.50 रुपए प्रति सिलेंडर मिल रहा है। नई दरें बुधवार से ही लागू हो गई हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम होने से सुलतानपुर के लोगों में लोगों में खुशी की लहर है और इसके लिए उन्होंने शुक्रिया कहा है।
सुलतानपुर स्थित विवेकनगर के एसपी सिंह कहते हैं कि लॉकडाउन के दौरान सिलेंडर की कीमतों में कमी होना बड़े राहत की बात है, वहीं उसी मोहल्ले की गृहणी कमला पाल कहती हैं कि उनके परिवार में 12 सदस्य हैं। ऐसे में एक सिलेंडर मुश्किल से 15 दिन ही चल पाता है। ज्यादातर उन्हें गैर सब्सिडी वाले सिंलेंडर ही लेने पड़ते हैं। ऐसे समय में जब एक- एक पैसे की बचत कर वह घर का खर्च चला रही हैं, सिलेंडर के दामों में कमी करना अच्छा फैसला है। चौक के मुजीब कहते हैं कि सिलेंडर के दामों में कमी अच्छा फैसला है।
12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है सरकार
वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि, सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।
सिलेंडर अप्रैल के दाम
14.2 किलो 779.00
5 किलो 286. 50
19 किलो 1369.50

Home / Sultanpur / लॉकडाउन के बीच आमलोगों के अच्छी खबर, 62 रुपए घट गये रसोई गैस सिलेंडर के दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो