script80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म | Samuhik Duskarm in Sultanpur | Patrika News
सुल्तानपुर

80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म

सुलतानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला

सुल्तानपुरDec 10, 2019 / 04:47 pm

Hariom Dwivedi

Samuhik Duskarm

80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म

सुलतानपुर. जनपद में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित सामूहिक दुराचार की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वृद्धा के साथ पांच दिन पहले हुई दुराचार की घटना से कोतवाली नगर पुलिस बिलकुल बेखबर थी। दुष्कर्म की जानकारी होने पर स्वंयसेवी संगठन की महिलाओं ने पीड़िता को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बुजुर्ग महिला की मेडिकल जांच कराकर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की। एएसपी ग्रामीण शिवराज ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग का मेडिकल कराकर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पांच दिसंबर की शाम को करीब छह बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित मुराई टोला की 80 वर्षीय बुजर्ग महिला को चार अज्ञात लोगों ने उस समय अगवा कर लिया, जब वह सब्जी खरीदने जा रही थी। दरिंदों ने शहर से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर उतुरी के पास एक झाड़ी में उससे दुराचार किया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना में एक-दो नहीं, बल्कि चार लोगों ने महिला से बलात्कार किया।
स्वयंसेवी संगठन की अध्यक्ष रश्मि तिवारी ने कहा कहा कि यह घटना एक महिला पर नहीं, बल्कि एक मां पर हुई है। हम चुप नहीं बैठेंगे। हमारी मांग है कि आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाए। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की नेता उपमा शर्मा, रुचि टण्डन ने कहा कि बयान को किसी पार्टी या संगठन की दृष्टि से न देखा जाये, बल्कि हम सभी महिलाएं भी एक मां हैं, बहन हैं और एक बेटी हैं। हम चाहते हैं कि पीड़ित मां को इंसाफ मिले।

Home / Sultanpur / 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो