scriptमेनका गांधी को टक्कर देंगे कांग्रेस से डॉ. संजय सिंह, चौथी बार भरेंगे लोकसभा चुनाव का पर्चा | sanjay singh to contest loksabha election 2019 against menka gandhi | Patrika News
सुल्तानपुर

मेनका गांधी को टक्कर देंगे कांग्रेस से डॉ. संजय सिंह, चौथी बार भरेंगे लोकसभा चुनाव का पर्चा

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सजंय सिंह चौथी बार लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे

सुल्तानपुरApr 20, 2019 / 11:02 am

Karishma Lalwani

sanjay singh

मेनका गांधी को टक्कर देंगे कांग्रेस से डॉ. संजय सिंह, चौथी बार भरेंगे लोकसभा चुनाव का पर्चा

सुलतानपुर. कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सजंय सिंह चौथी बार लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। डॉ. सिंह इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की असामयिक मृत्यु के बाद अमेठी संसदीय सीट से कैप्टन सतीश शर्मा सांसद थे। वर्ष 1996 में कैप्टन सतीश शर्मा के सामने डॉ. संजय सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। डॉ. सजंय सिंह के सामने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मित्र कैप्टन सतीश शर्मा थे। अमेठी भी इसी जिले का हिस्सा था। इसलिए नामांकन पत्र भी इसी निर्वाचन कार्यालय में दाखिल हुआ था। वर्ष 1996 में हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी में पहली बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें डॉ. संजय सिंह की जीत हुई थी। उन्होंने कांग्रेस के कैप्टन सतीश शर्मा को लगभग 23 हजार मतों से हराया था। वर्ष 1977 के बाद अमेठी में कांग्रेस की यह दूसरी हार रही।
सोनिया गांधी के खिलाफ भी ताल ठोंक चुके हैं सजंय सिंह

1999 के लोकसभा चुनाव में डॉ. सजंय सिंह को एक बार फिर भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया। तब उनका सामना था सोनिया गांधी से। सोनिया गांधी ने 3 लाख मतों से डॉ. संजय सिंह को परास्त किया था। चुनाव हार जाने के कुछ समय बाद ही डॉ. सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। 2009 में कांग्रेस ने उन्हें सुलतानपुर से टिकट देकर चुनाव लड़ाया था। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने बसपा के सांसद रहे मोहम्मद ताहिर खान को करीब 75 हजार वोटों से हरा दिया था। इस तरह कांग्रेस को करीब 25 साल बाद सुलतानपुर सीट पर सफलता मिली थी। लेकिन जन विरोध के कारण 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. सजंय सिंह खुद चुनाव न लड़कर अपनी पत्नी अमिता सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन वे चुनाव हार गईं थीं। अब 2019 में डॉ. सिंह चौथी बार नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं।

Home / Sultanpur / मेनका गांधी को टक्कर देंगे कांग्रेस से डॉ. संजय सिंह, चौथी बार भरेंगे लोकसभा चुनाव का पर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो