scriptप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिये किया सत्याग्रह | Satyagraha done for the release of State Congress President Ajay Lallu | Patrika News
सुल्तानपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिये किया सत्याग्रह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जेल से रिहाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सुपरमार्केट स्थित गांधी पार्क में गांधीवादी तरीके से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एक दिवसीय मौन सत्याग्रह किया

सुल्तानपुरJun 13, 2020 / 05:37 pm

Karishma Lalwani

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिये किया सत्याग्रह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिये किया सत्याग्रह

सुलतानपुर. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जेल से रिहाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सुपरमार्केट स्थित गांधी पार्क में गांधीवादी तरीके से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एक दिवसीय मौन सत्याग्रह किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू जी को मिलेगा न्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए आज प्रदेश व्यापी मौन प्रतिवाद रखा गया है।प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के ‘अपराध’ में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा। उन्होंनेे कहाकि पूआज के दिन प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को गिरफ़्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया । हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं ,लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। प्रदेश उपाध्यक्षों ने कहा कि दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा।

Hindi News/ Sultanpur / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिये किया सत्याग्रह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो