scriptमिशन 2022 को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जिला अध्यक्ष बोले सेवा कार्यों से जनता का जीतेगें दिल | Sultanpur BJP Jiladhyaksh over mission 2022 | Patrika News
सुल्तानपुर

मिशन 2022 को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जिला अध्यक्ष बोले सेवा कार्यों से जनता का जीतेगें दिल

मिशन-2022 के दृष्टिगत आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.आर ए वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी की जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

सुल्तानपुरJul 20, 2021 / 08:05 pm

Abhishek Gupta

BJP Jiladhyaksh

BJP Jiladhyaksh

सुलतानपुर. मिशन-2022 के दृष्टिगत आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.आर ए वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी की जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से जनता का दिल जीतेगें। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी एवं सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथों को सक्रिय करने के साथ ऊपर की इकाईयों को मजबूत करना व रिक्त स्थानों को भरना है।
उन्होंने कहा कि 23 जुलाई से 25 जुलाई तक विशेष टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए विभिन्न पीएचसी व सीएचसी पर जिला पदाधिकारी उपस्थित रहकर कोविद वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए टीकाकरण करायेंगे। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण 5 से 15 अगस्त और 20 से 30 अगस्त तक 22 दिन चलेगा।जिसमें जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी की उपस्थित में राशन किट का वितरण करेंगे।24 जुलाई गुरू पूर्णिमा को संत महात्माओं का अंगवस्त्र, फल मिष्ठान्न व माल्यार्पण कर पार्टीजन आशीर्वाद लेंगे। 26 से 31 जुलाई के मध्य प्रधान, बीडीसी जिला पंचायत सदस्यों का अभिनन्दन समारोह ब्लाक मुख्यालय पर होंगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,आनन्द द्विवेदी,प्रीति प्रकाश, सुनील वर्मा, महामंत्री विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, संदीप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, जगदीश चौरसिया, आशीष सिंह रानू, विवेक सिंह विपिन,नरेन्द्र कुमार सिंह व राजित राम मौजूद रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो