1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम ने ली करवट, आसमान में छाये बादल, धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Forecast- मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में सुलतानपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 15 Apr 2021, 3:50 PM IST

weathera_alert.jpg

weather update, today rain alert in mp

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। गुरुवार को दिन भर बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। लेकिन, लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली। दिन का अधिकतम तामपान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते सुलतानपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है।

बीते चार दिनों से हो रही कड़क धूप के साथ पड़ रही भीषण गर्मी और 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुके तापमान से त्रस्त लोगों को बुधवार शाम से कुछ राहत मिली थी। बुधवार रात से ही तेज हवाओं के साथ अंधड़ के चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन जरूर गई थी ,लेकिन गुरुवार को एक बार फिर वैसी ही गर्मी ने लोगों को दिन भर परेशान किये रखा।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण मौसम के लिहाज से काफी उलटफेर वाला हो सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही अगले 48 घण्टों में सुलतानपुर सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : गर्मी में झुलस रहे लोग, यूपी के ये चार जिले रहे सबसे गर्म

By- रामसुमिरन मिश्र

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश