सुरजपुर

भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय ने परिवार के साथ किया मतदान, दोनों ने जीत का किया दावा

सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने-अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट

सुरजपुरApr 23, 2019 / 01:47 pm

rampravesh vishwakarma

Renuka Singh

सूरजपुर. लोकसभा चुनाव 2019 में आम जनता के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित लोकसभा प्रत्याशियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह पूरे परिवार के साथ अपने गृहग्राम क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र पहुंचीं।
यहां उन्होंने मतदान किया। इधर कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह ने भी पूरे परिवार के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

मतदान के बाद दोनों प्रत्याशियों ने जहां जनता से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की, वहीं अपने-अपने जीत के दावे भी किए। गौरतलब है कि भाजपा जहां पीएम नरेंद्र मोदी को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ रही है तो कांग्रेस न्याय और कर्ज माफी को मुद्दा बनाकर चुनावी समर में है।

साढ़े 16 हजार से अधिक मतदाता
सरगुजा लोकसभा सीट के अपने अस्तित्व में आने के बाद से 16 बार चुनाव हो चुके हैं। इसमें भाजपा-कांग्रेस के अलावा एक तीसरे दल ने भी कब्जा जमाया है।
सरगुजा लोकसभा सीट पर 10 बार कांग्रेस, 5 बार भाजपा तथा एक बार भारतीय लोक दल ने कब्जा जमाया है। इस बार 16 लाख 53 हजार 823 महिला-पुरुष मतदाता सांसद का भाग तय कर रहे हैं। 23 मई को ईव्हीएम में कैद भाग्य खुलेगा।

Home / Surajpur / भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय ने परिवार के साथ किया मतदान, दोनों ने जीत का किया दावा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.