सुरजपुर

पति-पत्नी के बीच रात में चल रहा था विवाद, सुबह पत्नी की घर में पड़ी मिली लाश, फिर…

मामला संदेहास्पद लगने पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर कड़ाई से की पूछताछ तो कबूल कर लिया जुर्म

सुरजपुरMay 12, 2019 / 09:24 pm

rampravesh vishwakarma

The uncomfortable stoat was biting from morning slip

सूरजपुर. सप्ताह भर पूर्व हुई महिला की मौत के मामले में पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी थी और घर से फरार था। आए दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

4 मई को सूरजपुर जिले के ग्राम कोट की 35 वर्षीय सुखमनिया सिंह का शव उसके घर में पाया गया था। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया था।
पीएम रिपोर्ट में गला दबने से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच की कड़ी को आगे बढ़ाया तो पता चला कि आए दिन सुखमनिया व उसके पति किशुन सिंह के मध्य विवाद होता था। चार मई को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और उसके बाद महिला मृत अवस्था में पाई गई थी।
पुलिस ने जब मृतिका के पति किशुन सिंह से कड़ाई से पुछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Home / Surajpur / पति-पत्नी के बीच रात में चल रहा था विवाद, सुबह पत्नी की घर में पड़ी मिली लाश, फिर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.