सुरजपुर

ससुराल से मायके आई नवविवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम, घरवालों ने देखा तो रह गए सन्न

घर के सभी लोग अपने काम में थे व्यस्त, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पीएम के लिए भेजा अस्पताल

सुरजपुरFeb 11, 2019 / 07:49 pm

rampravesh vishwakarma

Suicide

जरही. नवविवाहिता ने अपने मायके में सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने जब उसे इस हाल में देखा तो उनकी रूह कांप गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। नवविवाहिता ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


रंजना राजवाड़े पति ललित राजवाड़े उम्र लगभग 21 वर्ष का विवाह 1 वर्ष पूर्व सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुनगूरी में हुआ था। रंजना राजवाड़े सूरजपुर जिले के नगर पंचायत के जरही बस्ती में अपने मायके आई थी।
सोमवार की सुबह घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच रंजना ने सुबह लगभग 8 बजे घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे इस हाल में देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी भटगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआइ आराधना बनोदे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने शव उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Home / Surajpur / ससुराल से मायके आई नवविवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम, घरवालों ने देखा तो रह गए सन्न

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.