सुरजपुर

60 वर्षीय महिला अपनी उम्र की देती रही दुहाई पर नहीं माना वहशी युवक, चाकू की नोक पर किया बलात्कार

Old age raped: पति को खाना देकर लौटने के दौरान रास्ता रोक कर युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, किसी को बताने पर जान से मारने की दी थी धमकी

सुरजपुरJul 09, 2020 / 09:24 pm

rampravesh vishwakarma

Demo pic

सूरजपुर. चांदनी क्षेत्र की एक 60 वर्षीय महिला ने युवक पर रेप का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई गई है। महिला का कहना है कि 25 दिन पूर्व वह पति को खाना देकर लौट रही थी, इसी दौरान युवक ने उसके साथ चाकू की नोक पर बलात्कार (Old age raped) किया, वह अपनी उम्र की दुहाई देती रही, लेकिन युवक नहीं माना।
उसने ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, इस डर से वह इतने दिन तक चुप रही। वृद्धा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक पर अपराध दर्ज कर लिया है।

सूरजपुर जिले के चांदनी क्षेत्र की एक 60 वर्षीय महिला (Old age raped) का आरोप है कि वह 14 जून को अपने पति को खाना देकर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में गांव के ही युवक ने उसे रोक लिया और चाकू की नोक पर उसके साथ अनाचार (Old age raped) किया।
बार-बार महिला वृद्ध होने की दुहाई देती रही पर युवक को कोई फर्क नही पड़ा और उसने बलात्कार किया। महिला का आरोप है कि युवक ने इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस कारण वह डर से इतने दिन तक चुप थी।

युवक के खिलाफ अपराध दर्ज
घटना के 25 दिन बाद महिला की शिकायत पर चांदनी पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 341, 376 व 506 बी के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। (Old age raped)

Hindi News / Surajpur / 60 वर्षीय महिला अपनी उम्र की देती रही दुहाई पर नहीं माना वहशी युवक, चाकू की नोक पर किया बलात्कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.