विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल में मंदी के दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिससे आम जनता काफी नाख़ुश नजऱ आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार कमी आ रही है फिर भी मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है जिससे आम जनता त्रस्त है। इस समय आम जनता का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है।
वाहन चलाना हुआ मुश्किल
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आमजन अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। ऐसी स्थिति में सभी प्रकार की वस्तुओं के साथ परिवहन व कृषि कार्यों मे बढ़ती हुई महंगाई से जनता में निराशा व्याप्त है। आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते हुए दामों से लोगों को वाहन चलाना काफी मुश्किल हो गया है।
विरोध प्रदर्शन में ये रहे शामिल
कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष गोयल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालचंद अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी सिंह, रामकृष्ण ओझा, संजय डोसी, मनोज डालमिया, जफर हैदर, इस्माइल खान, दुर्गा शंकर दीक्षित, हेमेन्द्र गुप्ता, अजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, इम्तियाज जफर, दीप्ति स्वाई, आनंद कुंवर,