scriptम्यूकोरमाइकोसिस के 16 मरीजों को छुट्टी मिली, नए 2 भर्ती, एक मौत | 16 patients of mucormycosis were discharged, 2 new admitted, one death | Patrika News
सूरत

म्यूकोरमाइकोसिस के 16 मरीजों को छुट्टी मिली, नए 2 भर्ती, एक मौत

– न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 128 मरीज भर्ती, कुल 404 मरीजों का ऑपरेशन

सूरतJun 23, 2021 / 10:19 pm

Sanjeev Kumar Singh

म्यूकोरमाइकोसिस के 16 मरीजों को छुट्टी मिली, नए 2 भर्ती, एक मौत

म्यूकोरमाइकोसिस के 16 मरीजों को छुट्टी मिली, नए 2 भर्ती, एक मौत

सूरत.

शहर में मंगलवार को म्यूकोरमाइकोसिस के एक और मरीज की न्यू सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा 4 नए भर्ती हुए हैं। वहीं, न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल से 16 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। इसके अलावा न्यू सिविल अस्पताल में एक मरीज का ऑपरेशन हुआ है। हाल में दोनों सरकारी अस्पताल में 128 मरीज भर्ती हैं। अब तक 404 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है।
न्यू सिविल में मंगलवार को म्यूकोरमाइकोसिस के एक मरीज की मौत हुई है। अब तक न्यू सिविल में 34 और स्मीमेर अस्पताल में 18 समेत कुल 52 म्यूकोरमाइकोसिस मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा मंगलवार को स्मीमेर अस्पताल में दो मरीज भर्ती हुए हैं। उधर, न्यू सिविल अस्पताल में दंत विभाग ने भर्ती एक म्यूकोरमाइकोसिस मरीज का ऑपरेशन किया है। हाल में न्यू सिविल में 84 और स्मीमेर में 44 मरीज उपचाराधीन हैं। दोनों अस्पताल में अब तक 404 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। न्यू सिविल में मंगलवार को 12 और स्मीमेर से चार मरीज समेत कुल 166 मरीजों को छुट्टी दी गई है।

Home / Surat / म्यूकोरमाइकोसिस के 16 मरीजों को छुट्टी मिली, नए 2 भर्ती, एक मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो