scriptसूरत में 17.45 लाख करदाता | 17.45 lakh taxpayers in Surat | Patrika News
सूरत

सूरत में 17.45 लाख करदाता

चार साल में करदाता 70.42 प्रतिशत बढ़े

सूरतJul 23, 2018 / 10:54 pm

Pradeep Mishra

file

सूरत में 17.45 लाख करदाता

सूरत.

सूरत में करदाताओं की संख्या में सालाना 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। शहर में फिलहाल 17.45 लाख करदाता हैं। पिछले चार साल में करदाताओं की संख्या 70.42 प्रतिशत बढ़ी है।
वर्ष 2014-15 में सूरत कमिश्नरेट में करदाताओं की संख्या 10.81 लाख थी। करदाताओं की संख्या बढऩे से विभाग की आय में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2014-15 में आयकर विभाग ने रेगुलर टैक्स के तौर पर 1992 करोड़ रुपए वसूले थे, जिसके मुकाबले वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3880 करोड़ रुपए वसूले गए। टीडीएस समेत 6670 करोड़ रुपए वसूले गए। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2018-19 में विभाग को टीडीएस के साथ लगभग 8000 करोड़ और बिना टीडीएस के 4660 करोड़ रुपए का लक्ष्य मिला है। गुजरात जोन में पिछले वित्तीय वर्ष से रिकवरी पर जोर दिया जा रहा है। पिछले मामलों में अब तक 23,179 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है।
आयकर कर्मियों का प्रदर्शन

file
आयकर विभाग के गजेटेड और नॉन गजेटेड ऑफिसर्स ने सोमवार दोपहर बाद नारेबाजी कर सरकार की नीतियों पर विरोध जताया। आयकर दिवस पर मंगलवार को वह काली पट्टी पहनकर विरोध व्यक्त करेंगे। उनका कहना है कि सरकार की ओर से उनकी लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। काफी समय से कम स्टाफ के साथ काम किया जा रहा है। नई भर्तियां नहीं की जा रही हैं। क्लर्क और स्टाफ स्तर के कर्मचारियों की काफी कमी है।
.गुड टच-बेड टच के बारे में किया जागरूक
सूरत. शहर की कुछ बेटियों ने गुड टच-बेड टच के बारे में जागरुकता बढ़ाने की सार्थक पहल दिखाई है। स्कूल और कॉलेजों में पढऩे वाली बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आने के बाद कक्षा आठवीं और नौवीं की चार छात्राओं ने इसके लिए जनचेतना मुहिम को छेडऩे का काम हाथ में लिया। अडाजण क्षेत्र में पालनपुर रोड पर पाम गार्डन में रविवार को इन छात्राओं ने सुबह वहां घूमने आने वाले सैकड़ों लोगों को अभिनय के जरिए गुड टच-बेड टच के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छोटी उम्र की कई बच्चियां भी गार्डन में मौजूद थीं। इस मुहिम को आगे बढ़ाने वाली छात्राओं में संस्कार भारती स्कूल की आस्था सोलंकी और जाह्नवी सोलंकी, शारदा यतन स्कूल की धवनी धैरया और विद्या कुंज स्कूल की आयुषी गांधी शामिल थीं। कार्यक्रम का आयोजन ओएसिस कैम्प संस्था के सहयोग से किया गया।

Home / Surat / सूरत में 17.45 लाख करदाता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो