scriptCorona News : सूरत में कोरोना के 255 मरीज स्वस्थ हुए, नए 228 भर्ती, एक मौत | 255 patients of Corona recover in Surat, new 228 recruits, one dead | Patrika News
सूरत

Corona News : सूरत में कोरोना के 255 मरीज स्वस्थ हुए, नए 228 भर्ती, एक मौत

– अब सूरत जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 35,786

सूरतOct 27, 2020 / 10:57 pm

Sanjeev Kumar Singh

Corona News : सूरत में कोरोना के 255 मरीज स्वस्थ हुए, नए 228 भर्ती, एक मौत

Corona News : सूरत में कोरोना के 255 मरीज स्वस्थ हुए, नए 228 भर्ती, एक मौत

सूरत.

शहर और जिले में सोमवार को 228 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें शहर के रांदेर पाल के 55 वर्षीय महिला की रविवार को कोरोना संक्रमण से अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा शहर में नए 164 और सूरत जिले में 64 पॉजिटिव मिले। वहीं, जिले में कुल 255 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 35,786 हो गई हैं।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर में नए 164 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें सोमवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 35, कतारगाम जोन में 32, उधना जोन में 13, वराछा-ए जोन में 15, वराछा-बी जोन में 17, रांदेर जोन में 21, लिम्बायत जोन में 18, सेंट्रल जोन में 13 कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक शहर में कुल 25,978 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 24,055 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं।
अठवा के बाद कतारगाम में संक्रमण अधिक

शहर के अठवा और कतारगाम जोन में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक अठवा जोन में 4849 कोरोना मरीज मिले। वहीं, कतारगाम में अब तक 4450 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। शहरी क्षेत्र में कुल 26 हजार कोरोना मरीज मिले है। जबकि अठवा और कतारगाम को मिलाकर देखे तो नौ हजार से अधिक मामले इसी दो जोन के है। अन्य छह जोन में 16 हजार मरीज मिले है। तीसरे नम्बर पर रांदेर जोन है जहां अब तक 3872 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
11 बिजनसमैन, बिल्डर और बैंककर्मी पॉजिटिव

कपड़ा, टेक्सटाइल, एम्ब्रोयडरी समेत 11 बिजनसमैन, जरी वर्क, 2 टेक्सटाइल श्रमिक, बिल्डर, छात्र, कंस्ट्रक्शन वर्क, हीरा श्रमिक, उधना में बैंक ऑफ बड़ोदरा में कर्मचारी, एकाउंटेंट, शू कंपनी कर्मचारी, पिपलोद एक्सिस बैंक के कंसलटेंट, सुपर स्टोर कर्मचारी, कड़ोदरा में डाइंग मास्टर, मनपा वर्कशॉप कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Home / Surat / Corona News : सूरत में कोरोना के 255 मरीज स्वस्थ हुए, नए 228 भर्ती, एक मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो