scriptआधी रात-आधे घंटे की अंधड़, सूरत अस्त-व्यस्त | aadhee raat-aadhe ghante kee andhad, soorat ast-vyast | Patrika News
सूरत

आधी रात-आधे घंटे की अंधड़, सूरत अस्त-व्यस्त

छुट्टी के दिन सुबह मिले बर्बादी के निशान, मनपा की बढ़ी मशक्कत
दो की जान गई, 118 पेड़ धराशायी, रास्ते बंद, दिनभर दौड़ती रहीं दमकल की गाडिय़ां

सूरतJun 03, 2018 / 09:39 pm

Sanjeev Kumar Singh

surat photo

आधी रात-आधे घंटे की अंधड़, सूरत अस्त-व्यस्त

सूरत.

अंधड़ के साथ रविवार तड़के शहर में हुई बारिश ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिनभर दमकल विभाग का फोन बजता रहा। दमकल तथा मनपा के गॉर्डन विभाग की गाडिय़ां दिनभर रास्तों में बाधा बने पेड़ों को हटाने में जुटी रहीं।
शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब आधे घंटे आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान ११० पेड़ धराशायी हो गए। सबसेे अधिक ३६ पेड़ रांदेर जोन में गिरे। अठवा जोन में २७, वराछा जोन में २०, उधना जोन में ११, सेंट्रल जोन में १०, कतारगाम जोन में ९ और लिम्बायत जोन में ५ पेड़ गिरे। हालांकि पेड़ गिरने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर वाहनों को नुकसान पहुंचा। तेज हवा और बारिश के कारण बारडोली में भी कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए। बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। बारडोली के शास्त्री मार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता कुछ देर रहा। वहीं गांधी मार्ग पर पहली बारिश में ही सड़क धंस गई। बारिश ने पालिका के प्री-मानसून कार्य की पोल खोल दी।
महिला समेत दो की मौत
अंधड़ के साथ बारिश के दौरान एक महिला समेत दो जनों की मौत हो गई। न्यू सिविल अस्पताल और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांडेसरा गणपतनगर निवासी उमाशंकर श्याम पात्रा (३२) शनिवार सुबह नौकरी पर जाने के लिए निकला था। उसका शव रविवार को पांडेसरा क्षेत्र में विनायकनगर के पास खुले मैदान में पेड़ के नीचे मिला। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने बताया कि बारिश का पानी फेफड़े समेय अन्य अंग में भरने से उसकी मौत हुई। दूसरी घटना में पूणागाम कल्याणनगर निवासी नयना कांति राठौड़ (४५) की रविवार सुबह बिजली के खंभे से करंट लगने से मौत हो गई।

छत उखडऩे, दीवार गिरने से 25 से अधिक घायल
आंधी-बारिश के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में घरों की छत उखडऩे और दीवार गिरने से पच्चीस से अधिक जनों के घायल होने की जानकारी मिली है। सबसे अधिक मामले उधना, पांडेसरा, लिम्बायत, नवागाम क्षेत्र में सामने आए। पांडेसरा भक्तिनगर निवासी पटेल परिवार के घर की छत उखडऩे से छह जनों को चोट आई। चंचला राजन पटेल (३०), खुशी पटेल (९), लकी पटेल (६), सत्यम पटेल (३), रोशन पटेल (९), काजल पटेल (१६) को न्यू सिविल अस्पताल लाया गया। इसके अलावा नवागाम रणछोडऩगर निवासी सुरेश पांडे (५०), माधुरी दुबे (३५), विक्रम दुबे (५२) घर के पास दीवार गिरने से घायल हो गए। सचिन रामेश्वर कॉलोनी निवासी रजनीश मौर्या (२१), संतोष तिवारी (२३), नीरज मौर्या (२०) घर की छत उखडऩे से घायल हो गए। पांडेसरा विनायकनगर निवासी नौसर युवराज पाटिल (६५) शनिवार रात छत पर सो रही थी। देर रात बारिश आने पर वह सीढिय़ों से उतरते हुए गिरने से घायल हो गई। भेस्तान में बिलालनगर निवासी राजमीत पिंजरत (९), भेस्तान छलियानगर निवासी अरुण रामचन्द्र (२७) तथा पांडेसरा आविर्भाव सोसायटी निवासी राजलक्ष्मी राजेश गुप्ता (३०) पतरे उखडऩे से घायल हो गए।

Home / Surat / आधी रात-आधे घंटे की अंधड़, सूरत अस्त-व्यस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो