scriptAAP/ आम आदमी पार्टी की नजर अब गुजरात पर | Aam Aadmi Party is now eyeing Gujarat | Patrika News
सूरत

AAP/ आम आदमी पार्टी की नजर अब गुजरात पर

मनपा चुनावों में मैदान में उतरेंगे आप के प्रत्याशी

सूरतFeb 20, 2020 / 01:56 pm

Sandip Kumar N Pateel

AAP/ आम आदमी पार्टी की नजर अब गुजरात पर

AAP/ आम आदमी पार्टी की नजर अब गुजरात पर

सूरत. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब इसी साल गुजरात में होने वाले महानगरपालिकाओं के चुनाव पर है। आम आदमी पार्टी ने महानगरपालिका के चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है। बिते दो दशकों से राज्य की महानगरपालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज है, ऐसे में वह दिल्ली की तर्ज पर भाजपा को यहां भी धूल चटाने में कामियाब होती है यह देखना दिलचस्प होगा।

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष किशोर देसाई ने गुरुवार को घोषणा की कि दिल्ली की जनता ने काम की राजनीति को स्विकारा है और दिल्ली की जीत के साथ राष्ट्र निर्माण अभियान की शुरुआत की गई है और देश के विभिन्न शहरों में आम आदमी पार्टी की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी साल होने वाले मनपा चुनावों में आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी और उसकी तैयारियां पार्टी ने शुरू कर दी है।
आम आदमी पार्टी के राम धडुक ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार ने काम करके दिखाए हैं। हम यही बात लोगों तक पहुंचाएंगे। साथ ही ग्राम पंचायत, तहसील पंचायत और जिला पंचायतों के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा के लिए राज्य में रणनीति के तहत पार्टी की ओर से जमीन तैयार करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पार्टी की ओर से गुरुवार को राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत एक नंबर जारी किया गया, जिस पर मिस कॉल कर अभियान में शामिल हुआ जा सकता है।

Home / Surat / AAP/ आम आदमी पार्टी की नजर अब गुजरात पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो