scriptSurat Election/ सूरत में कांग्रेस को पछाड़ आप बनी दूसरे नंबर की पार्टी | AAP became the second number party to beat Congress in Surat | Patrika News
सूरत

Surat Election/ सूरत में कांग्रेस को पछाड़ आप बनी दूसरे नंबर की पार्टी

पिछली बार 36 सीट जीतने वाली कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई, तीन वार्ड को छोड़ सभी वार्ड में भाजपा और आप के बीच रहा मुकाबला

सूरतFeb 24, 2021 / 11:44 am

Sandip Kumar N Pateel

Surat Election/ सूरत में कांग्रेस को पछाड़ आप बनी दूसरे नंबर की पार्टी

Surat Election/ सूरत में कांग्रेस को पछाड़ आप बनी दूसरे नंबर की पार्टी

सूरत। सूरत मनपा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर रही, जबकि अब तक दूसरे नंबर पर रहने वाली कांग्रेस तीन वार्ड के अलावा कहीं नजर नहीं आई। अन्य वार्ड में भाजपा और आप के प्रत्याशियों के बीच ही सीधा मुकाबला देखने मिला।
सूरत महानगर पालिका में 25 सालों से काबिज भाजपा का जनाधार बढ़ता गया है, जब कि विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस का जनाधार ख़तम होते नजर आ रहा है। सूरत में अब तक भाजपा और कांग्रेस दो ही पार्टी थी। पहली बार तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी उभर कर आई। शुरू से ही कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी इस बार कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन करेगी। मंगलवार को हुए परिणामों की घोषणा ने साफ कर दिया और आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर रही। वहीं अब तक दूसरे नंबर रही कांग्रेस का खाता तक खुल नहीं पाया और करारी हार का सामना करना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो