scriptबौखलाए नवाज़ शरीफ, बोले- ‘भारत की LOC पर लगातार फायरिंग शांति-स्थिरता के लिए खतरा’ | Indian firing at LoC threat to regional peace: PM Nawaz Sharif | Patrika News

बौखलाए नवाज़ शरीफ, बोले- ‘भारत की LOC पर लगातार फायरिंग शांति-स्थिरता के लिए खतरा’

locationसूरतPublished: Nov 15, 2016 08:30:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

शरीफ ने नियंत्रण रेखा पर अपने सात सैनिकों के मारे जाने की घटना के बाद उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की और संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि वह स्थिति का संज्ञान ले।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को भारत के विरूद्ध युद्धविराम तथा नियंत्रण रेखा के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव से क्षेत्र की शांति तथा स्थिरता के लिए खतरा पैदा हो गया है। 
शरीफ ने नियंत्रण रेखा पर अपने सात सैनिकों के मारे जाने की घटना के बाद उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की और संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि वह स्थिति का संज्ञान ले। 
प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने प्रधानमंत्री को नियंत्रण रेखा की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी से 26 नागरिक मारे गये हैं जबकि 100 से अधिक घायल हो चुके हैं। 
उन्होंने कहा कि उनका देश अपनी सीमाओं की रक्षा में सक्षम है और वह किसी भी जोर, दवाब या धमकी के आगे नहीं झुकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो