scriptसावधान : बिना अनुमति कार्यकारी प्राचार्य की नियुक्ति की तो पड़ जाएगा भारी | Action take against college who appointed principal without permission | Patrika News
सूरत

सावधान : बिना अनुमति कार्यकारी प्राचार्य की नियुक्ति की तो पड़ जाएगा भारी

– वीएनएसजीयू ने ऐसे कॉलेजों पर कारवाई करने का किया निर्णय

सूरतOct 14, 2021 / 02:47 pm

Divyesh Kumar Sondarva

सावधान : बिना अनुमति कार्यकारी प्राचार्य की नियुक्ति की तो पड़ जाएगा भारी

सावधान : बिना अनुमति कार्यकारी प्राचार्य की नियुक्ति की तो पड़ जाएगा भारी

सूरत.
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय ने संबंध कॉलेजों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। बिना अनुमति कार्यकारी प्राचार्य की नियुक्ति करना कॉलेजों को भारी पड़ सकता है। ऐसे कॉलेजों पर वीएनएसजीयू की ओर से कारवाई करने का तय किया है। सिंडिकेट में इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई है।
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय संबंध कई कॉलेजों में आज भी कार्यकारी प्राचार्य से काम चलाया जा रहा है। कई कॉलेजों में तो प्राचार्य भी नहीं है। ऐसे कॉलेजों पर कारवाई करने की चेतावनी दी जाए तो संचालक तुरंत ही कार्यकारी प्राचार्य की नियुक्ति कर देते है। कई बार आरोप लगा है कि कार्यकारी प्राचार्य की नियुक्ति में किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं किया जाता है। योग्यता का स्तर भी देखा नहीं जाता। बस काम खतम होने पर फिर से पद रिक्त हो जाता है। वेतन का भार उठाने से बचने के लिए संचालक ऐसा करते है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। सिंडिकेट ने बिना अनुमति कार्यकारी प्राचार्य की नियुक्ति करने वाले कॉलेजों पर कारवाई करने का तय किया है। बिना प्राचार्य कॉलेज का संचालन कर पाना मुश्किल होता है। कई सारे निर्णय नही ले पाने के कारण प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ता है। इसलिए विवि के ध्यान में होने पर सही उम्मीदवार की नियुक्ति हो सकती है। जो कॉलेज और विद्यार्थियों के हित में होगा। ऐसा नहीं करने वाले कॉलेज संचालकों पर कड़ी कारवाई करने का सिंडिकेट की बैठक में तय किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो